Viral News: जिस कुत्ते को बचाने के लिए दी अपनी जान, उस मां का दुख बांटने कुत्ता पहुंच गया घर

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 291 शब्द|📅 26 Nov 2023

डेली संवाद, कर्नाटक। Viral News: कर्नाटक के दावणगेरे में एक आवारा कुत्ता इन दिनों सुर्खियों में है। दरअसल, सड़क पर खड़े कुत्ते से टकराने से बचने की कोशिश में एक 21 साल के बाइकर की जान चली गई। मिली जानकारी के मुताबिक 16 नवंबर को शिवमोगा जिले के भद्रावती तालुका में टिपेश नाम के एक युवक की सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

बचाव प्रयास के दौरान जिस कुत्ते के साथ दुर्घटना हुई, वह कुछ दिनों के बाद उसके घर आ गया। रिपोर्ट के मुताबिक, कुत्ता टिपेश की मां के पास गया और उनके हाथ पर अपना सिर रख दिया। वहां मौजूद लोगों के मुताबिक, इसे देखकर ऐसा लग रहा था मानो यह कुत्ता उनके बेटे की मौत पर दुख जता रहा हो।

टिपेश की मां ने बताया कि तिपेश के अंतिम संस्कार के बाद से यह कुत्ता हमारे घर के पास आने की कोशिश कर रहा था, लेकिन इलाके के दूसरे आवारा कुत्ते उसे भगा रहे थे। आख़िरकार कुछ दिनों के बाद वह घर के अंदर आया और मेरे हाथ पर अपना सिर रख दिया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

हमें लगा कि कुत्ता टीपेश की मौत पर दुख जताने की कोशिश कर रहा है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कुत्ता अब उनके साथ ही रह रहा है। लोगों ने बताया कि कुत्ता करीब 8 किलोमीटर चलकर इस घर तक पहुंचा था। उन्होंने कहा, ‘दुर्घटना स्थल यहां से करीब 8 किमी दूर है। उस कुत्ते ने उस गाड़ी का पीछा किया जो टिपेश के शव को घर तक ले जा रही थी।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *