डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब में जालंधर-चिंतपूर्णी हाईवे के लिए अधिग्रहित की गई ज़मीन में बहुकरोड़ी घोटाले में जालंधर के रुपिंदर सिंह गिल की पत्नी हरदीप कौर, इनके जीजा हरपिंदर सिंह और जालंधर कुंज निवासी तजिंदर सिंह की मुश्किलें बढ़ने जा रही है। इन आरोपियों के खिलाफ केंद्रीय एजैंसियों से शिकायत की तैयारी हो रही है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
आरटीआई एक्टिविस्ट करणप्रीत सिंह ने मुआवजे के नाम पर 64 करोड़ रुपए के जमीन घोटाले में केंद्रीय एजैंसी ईडी और इनकम टैक्स से शिकायत के लिए तैयारी की है। करणप्रीत सिंह के मुताबिक रुपिंदर सिंह गिल की पत्नी हरदीप कौर, इनके जीजा हरपिंदर सिंह और तजिंदर सिंह बड़े पैमाने पर जमीनों की खरीद फरोख्त कर पंजाब सरकार को चूना लगा रहे थे।
रुपिंदर गिल है मास्टर माइंड
आरटीई एक्टिविस्ट करणप्रीत सिंह का आरोप है कि रुपिंदर सिंह गिल अपनी पत्नी हरदीप कौर, जीजा हरपिंदर सिंह और पार्टनर तजिंदर सिंह के साथ मिलकर पंजाब में जमीन घोटाले से इकट्ठा किए पैसे को कनाडा और इंग्लैंड में हवाला के जरिए भेजा है। तजिंदर सिंह का बेटा कनाडा में रहता है। तजिंदर सिंह ने अपने बेटे को 4 करोड़ रुपए से ज्यादा कनाडा भेजा है।
आपको बता दें कि करोड़ों रुपए के जमीन घोटाले में पंजाब की विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने हरदीप कौर पत्नी रुपिंदर गिल और तजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। हरदीप कौर पत्नी रुपिंदर सिंह गिल जालंधर के गुरु तेग बहादुर नगर (जीटीबी नगर) में रहते हैं, जबकि तजिंदर सिंह घर जालंधर कुंज में हैं।
पत्नी की गिरफ्तारी के बाद रुपिंदर गिल फरार
विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने इस जमीन घोटाले में दर्ज एफआईआर में 42 नए लोगों को नामजद किया है। जबकि कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में हरदीप कौर पत्नी रुपिंदर सिंह गिल और तजिंदर सिंह भी शामिल हैं।
रुपिंदर गिल की पत्नी ने हड़पे 2.42 करोड़
विजीलैंस ब्यूरो की मुताबिक हरदीप कौर पत्नी रुपिन्दर सिंह गिल निवासी गुरू तेग़ बहादुर नगर, जालंधर ने अपने पति रुपिंदर सिंह गिल और अपने जीजा हरपिन्दर सिंह के साथ मिलकर बड़ी साजिश रची। साजिश के अंतर्गत 4 कनाल 17 मरले ज़मीन को हरदीप कौर ने अपने नाम करवा ली और उसका मुआवज़ा 2,42,89,200 रुपऐ अपने बैंक खाते में डलवा लिया।
तजिंदर सिंह ने 56.16 लाख निगले
जालंधर कुंज के निवासी तजिन्दर सिंह और हरदीप कौर पत्नी रुपिंदर सिंह गिल के जीजा हरपिन्दर सिंह साथ मिलकर काम करते रहे हैं। तजिंदर सिंह ने हरपिंदर सिंह के साथ साजिश रच कर 18 मरले 1 सरसायी ज़मीन अपने नाम पर रजिस्टर्ड करवा के बैंक खाते में 56,16,000 रुपए बतौर मुआवज़ा निगल लिए।
मामूली किसान से बन गया अरबपति
सूत्र बता रहे हैं कि साल 2004 में तजिंदर सिंह एक मामूली किसान होता था, जो भैंसों को खरीदने बेचने का काम करता था। तजिंदर सिंह ने रुपिंदर सिंह गिल और हरपिंदर सिंह के साथ मिलकर जमीनों की खरीद फरोख्त का काम शुरू किया। इस काम में इन तीनों का कई अफसरों ने मदद की।
घोटाले की खबर यहां पढ़ें – पंजाब में जमीन घोटाला, 42 नए लोग नामजद, 8 गिरफ्तार
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
अफसरों की मदद से सरकारी जमीन को कब्जाना और मुआवजा हड़पना इन तीनों की नियत बन गई। साल 2004 का मामूली किसान तजिंदर सिंह और अरबों-खरबों का मालिक है। पंजाब में कई जायज और नाजायज कालोनियां काटी। इसमें रुपिंदर सिंह गिल, तजिंदर सिंह और हरपिंदर सिंह पार्टनर रहे हैं।