डेली संवाद, जालंधर। Kulhad Pizza Couple: अपनी पत्नी के साथ अश्लील वीडियो बनाकर सुर्खियों में आए कुल्हड़ पिज्जा कपल्स (Kulhad Pizza Couple) के सहज अरोड़ा ने नया खुलासा किया है। सहज अरोड़ा ने एक इंटरव्यू में वीडियो वायरल होने के बारे पूरी घटना के बारे में बताया।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
Kulhad Pizza Couple के सहज अरोड़ा ने कहा कि वीडियो बनाना उनकी गलती है, वह इस गलती को मानते हैं। सहज अरोड़ा ने कहा- वह मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं। पंजाब में कुछ समय पहले ही शिफ्ट हुए थे। पहले वह मोगा में रहते थे, वहां से वे जालंधर शिफ्ट हो गए थे।
Kulhad Pizza Couple के सहज अरोड़ा ने कहा कि शादी के वक्त उनके पास कोई बड़ा फोन नहीं था, उस वक्त वह एंड्रॉयड फोन यूज करते थे। जब वह लोग मशहूर हुए तो आईफोन ले लिया। एंड्रॉयड फोन को दुकान के कामों के लिए रख लिया। फोन में वह पेटीएम बिजनेस चलता था।
नेपाली लड़की ने किया था वीडियो वायरल
सहज अरोड़ा के मुताबिक उसी फोन से उनके वर्कर्स ने पुराना डेटा रिकवर कर वीडियो खुद को सेंड कर लिया था। नेपाली लड़की उनकी बहन के काफी करीब थी, जिसके चलते उस पर सभी ट्रस्ट करते थे। उक्त वीडियो 19-20 सितंबर को उनके पास आया था।
सहज ने बताया कि अभी भी लोग वीडियो में आ रही आवाजों से उन्हें, उनकी पत्नी और बहन-मां को भी छेड़ते हैं। उस समय ये वह काफी मुश्किल से उभरे हैं। बता दें कि पिछले दिनों कुल्हड़ पीजा कपल का कथित अश्लील वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने इस मामले में एक लड़की को भी पकड़ा था जो पूर्व में कपल के रेस्टोरेंट में काम कर चुकी है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
सहज अरोड़ा ने सोशल मीडिया के माध्यम से सफाई देते हुए कहा था कि वह वीडियो उनकी नहीं है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्यम से उस वीडियो को बनाया गया है। मगर अब उन्होंने पॉडकास्ट में माना है कि वह उनसे गलती हुई थी।