Punjab News: बीजेपी पंजाब ने ओबीसी मोर्चे के जोनल प्रभारियों और जिला प्रभारियों की नियुक्तियां की

Daily Samvad
3 Min Read
BJP

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब भाजपा के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरपाल सिंह बोनी अजनाला ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, संगठन मंत्री मंथरी निवासलू और ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रभारी और भाजपा प्रदेश महासचिव डॉ. जगमोहन सिंह राजू, राज्य के पूर्व आईएएस से परामर्श के बाद प्रदेश के (3)ज़ोनल इंचार्ज एवं पैंतीस (35) जिलों के जिला प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए भाजपा के प्रदेश प्रेस सचिव हरदेव सिंह उभा ने बताया कि जोन नंबर 1 में 12 जिले हैं, जिस के ज़ोनल इंचार्ज करण गौर, प्रदेश महासचिव ओबीसी मोर्चा को नियुक्त किया गया है। इस जोन में पड़ते संगरूर के जिला प्रभारी रविंदर सिंह खुरमी, संगरूर 2 के जरनैल सिंह हैप्पी, बरनाला के गुरप्रीत सिंह गोरा, मोहाली के परमिंदर सिंह सैनी, खन्ना जिले की सुरिंदर कौर कंबोज, रोपड़ के शाम गुज्जर, श्री फतेहगढ़ साहिब के रविंदर वैष्णव, जालंधर के प्रदीप सिंह पलाहा, जालंधर उत्तर के कंवलजीत सिंह फ्लोरा, जालंधर दक्षिण के नवराज सिंह, जिला मुक्तसर साहिब के सीता राम तेलुपुरा एवं सुरजीत सिंह को जिला फरीदकोट का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जोन नंबर 2 में 11 जिले हैं, जिसमें जोनल प्रभारी राजविंदर सिंह भलोरिया प्रदेश महासचिव ओबीसी मोर्चा पंजाब को नियुक्त किया गया है। इस ज़ोन में पड़ते होशियारपुर के जिला प्रभारी मोनिका लांबा, होशियारपुर ग्रामीण के नरिंदर सिंह सैनी, पठानकोट के हरचरण सिंह, गुरदासपुर के मनजीत सिंह मिट्ठू, तरनतारन के तरूण जस्सी, अमृतसर के हरजीत सिंह, अमृतसर ग्रामीण के सिमरजीत कौर, कपूरथला के कलवलजीत सिंह सन्नी, बटाला के नरिंदर शेखर लूथरा, फिरोजपुर के अमरीक सिंह खुरमी, नवांशहर के उधम सिंह कंबोज को ज़िला प्रभारी बनाया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

जोन नंबर 3 में 12 जिले हैं, जिनमें जोन का जोनल प्रभारी कनवरवीर सिंह मंजिल, प्रदेश महासचिव ओबीसी मोर्चा पंजाब को नियुक्त किया गया है। इसमें जिला पटियाला के प्रभारी राम सिंह धीमान, पटियाला उत्तर के अमृतपाल शैली, पटियाला दक्षिण के परमिंदर सिंह धीमान, लुधियाना जिले के सुधीर कुमार सोनू, लुधियाना ग्रामीण के निर्मल सिंह, फाजिल्का के परविंदर सिंह खुरमी, बठिंडा के बृज मोहन, बठिंडा ग्रामीण के पवन यादव, जिला जगराओं के निर्मल सिंह, मालेरकोटला के गुरविंदर सिंह, जिला मानसा के डॉ. जगमहिंदर सैनी एवं मोगा के डॉ. अमरेंद्र सिंह को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *