Weather Update: अचानक बदला मौसम, IMD ने भारी बारिश और ओलावृष्टि को लेकर जारी किया अलर्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update

डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Update: देशभर में तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। विभिन्न राज्यों में सुबह और शाम ठंड का अहसास होने लगा है। कई राज्यों में भारी बारिश से मुश्किलें बढ़ गई हैं। पंजाब के कई इलाकों में रात से ही बादल छाए हुए हैं और बारिश की आशंका जताई गई है।

इस बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज हल्की बारिश की संभावना है, जिससे मौसम का मिजाज बदल जाएगा। इस संभावित बारिश के कारण मंगलवार को दिल्ली में तापमान दो डिग्री तक गिर सकता है। इसके अलावा गुजरात, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, उत्तरी कोंकण, उत्तर मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में भारी बारिश, हवा और ओलावृष्टि की संभावना है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 28 नवंबर तक हल्की बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज तूफान आ सकता है। उत्तर-पश्चिम भारत में 27 नवंबर से और मध्य भारत में 29 नवंबर से ठंड बढ़ जाएगी। तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। आज के मौसम की बात करें तो उत्तर मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी कोंकण गोवा, गुजरात, राजस्थान के कुछ हिस्सों और दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *