Yogi Adityanath: प्रधानमंत्री आयुष भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन से जुड़ी परियोजनाओं को यूपी में गति देगी योगी सरकार

Daily Samvad
5 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 600 शब्द|📅 27 Nov 2023

डेली संवाद लखनऊ। Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम स्वास्थ्य सेवाओं से युक्त प्रदेश’ बनाने की दिशा में सीएम योगी द्वारा उठाए जा रहे सार्थक प्रयास अब रंग लाने लगे हैं। प्रदेश के अस्पतालों के मेकओवर, अपडेशन व मॉडर्न फैसिलिटीज से लैस करने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। उल्लेखनीय है कि सीएम योगी की अध्यक्षता में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए सरकारी अस्पतालों के उच्चीकरण के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई थी जिसके क्रियान्वयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Yogi Adityanath: प्रधानमंत्री आयुष भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन से जुड़ी परियोजनाओं को यूपी में गति देगी योगी सरकार

वहीं, प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा आमजन तक नेशनल हेल्थ मिशन व पीएम हेल्थकेयर स्कीम्स का लाभ पहुंचे इस दिशा में भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब प्रदेश में योगी सरकार ने प्रधानमंत्री आयुष भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (पीएम-एबीएचआईएम) व 15वें फाइनेंस कमीशन से जुड़ी योजनाओं को पूर्ण करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। सीएम योगी की मंशा अनुसार, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने पीएम-एबीएचएम व 15वें फाइनेंस कमीशन से जुड़ी परियोजनाओं को पूर्ण करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

आयुष्मान भारत हेल्थ वेलनेस सेंटर्स, क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल्स समेत तमाम परियोजनाओं पर हो रहा काम

नेशनल हेल्थ मिशन के अंतर्गत प्रदेश में पीएम-एबीएचआईएम व व 15वें फाइनेंस कमीशन से जुड़ी तमाम परियोजनाओं पर प्रदेश में काम हो रहा है। इसमें सेंट्रली स्पॉन्सर्ड स्कीम के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 17788 आयुष्मान भारत हेल्थ वेलनेस सेंटर्स का उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, असम, मणिपुर व मेघालय में निर्माण व संचालन की प्रक्रिया जारी है। वहीं शहरी क्षेत्रों में भी 11044 आयुष्मान भारत हेल्थ वेलनेस सेंटर्स के निर्माण व संचालन की प्रक्रिया जारी है। इसी प्रकार, उत्तर प्रदेश समेत हाई फोकस स्टेट्स में 3382 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ युनिट्स को सहायता व अनुदान देने की प्रक्रिया जारी है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इसी प्रक्रार, क्रिटकल केयर हॉस्पिटल्स, इंटीग्रेटेड डिस्ट्रिक्ट पब्लिक हेल्थ लैबोरेट्रीज, संक्रामक व संचारी रोगों के प्रसार की मॉनिटरिंग व इंटीग्रेटेड हेल्थ इनफॉर्मेशन प्लैटफॉर्म (आईएचआईपी) जैसी परियोजनाओं पर भी कार्य चल रहा है। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश को वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2025-26 के मध्य 5 वर्षों में कुल 9715.74 करोड़ रुपए का आवंटन इन सभी परियोजनाओं की पूर्ति के लिए किया जा रहा है। ऐसे में, लखनऊ स्थित नेशनल हेल्थ मिशन-यूपी द्वारा आरएफपी माध्यम से जिन एजेंसियों से आवेदन मांगे गए हैं उनमें से जिस एजेंसी को कार्य आवंटित किया जाएगा वह विभाग के मुख्यालय में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट का गठन व संचालन करेगा।

प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट पर होगा बड़ा दारोमदार

एनएचएम-यूपी की सहायता के लिए जिस एजेंसी को प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट के रूप में शामिल किया जाएगा उस पर बड़ा दारोमदार होगा। अनुबंध अवधि के दौरान उसे भारत सरकार/एनएचएम वित्त पोषित निर्माण गतिविधि के तहत कार्यान्वयन भागीदारों द्वारा दी गई सेवाओं की भौतिक प्रगति और गुणवत्ता की निगरानी के लिए निगरानी तंत्र और रिपोर्टिंग टेम्पलेट तैयार करना होगा। प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट को-ऑर्डिनेशन, फील्ड विजिट, आईटी बेस्ट मॉनिटरिंग पोर्टल्स व डैशबोर्ड के गठन व संचालन तथा डाटा संकलन व प्रेजेंटेशन प्रस्तुत करने का विधिवत तंत्र भी विकसित करना होगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

इस संबंध में उचित जनशक्ति भी आबद्ध करना होगा जिसमें एक टीम लीडर, एक क्वॉलिटी स्पेशलिस्ट, एक राज्य स्तरीय सिविल इंजीनियर, एक ज्योग्राफिक इनफॉर्मेशन स्पेशलिस्ट, एक हॉस्पिटल प्लानर, एक माइक्रोबायोलॉजी स्पेशलिस्ट, पैथोलॉजिस्ट, एक डिजाइन व आर्किटेचर लीड, दो आईटी एक्सपर्ट, एक इलेक्ट्रिकल इंजीनिय़र, 6 डाटा एनालिस्ट व मॉनिटरिंग-इवैल्यूएशन एक्सपर्ट, एक फाइनेंस स्पेशलिस्ट, 18 डिवीजन लेवल सिविल इंजीनियर्स तथा सिस्टम स्पेशलिस्ट (जीआईएस) प्रमुख होंगे।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *