Best Time To Drink Coffee: क्या आप जानते है खाने से पहले कॉफी पीना शरीर के लिए हो सकता है खतरनाक

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 373 शब्द|📅 28 Nov 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Best Time To Drink Coffee: कुछ लोग सुबह-शाम या रात में सोने के समय कॉफी पीना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते है, इस समय कॉफी पीना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इससे आपको अनिद्रा की समस्या हो सकती है। नींद पूरी न होने के कारण दिल की बीमारी, कैंसर, हार्मोनल समस्याएं आदि कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

ये है कॉफी पीने का बेस्ट टाइम

शरीर की तनाव प्रतिक्रया के लिए कोर्टिसोल को आवश्यक माना जाता है। कोर्टिसोल पूरे दिन आपकी ऊर्जा के स्तर के साथ-साथ तनाव के स्तर को भी निर्धारित करता है। सुबह उठने के बाद शरीर में कोर्टिसोल स्तर तेज होता है। अगर आप सुबह- सुबह कॉफी पीते हैं, तो इससे शरीर में प्राकृतिक ऊर्जा कम होता है, इसलिए सुबह के समय कॉफी पीने से परहेज करें।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

इसके अलावा खाली पेट कॉफी पीने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। जिससे सीने में जलन होने लगती है। सुबह उठने के 1-2 घंटे बाद ही आप कॉफी पिएं, यह आपके लिए सही समय साबित हो सकता है। इसके अलावा खाने से पहले कॉफी पीना शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है।

जरूरत से ज्यादा कॉफी पीने के नुकसान

  • अगर आप हाई बीपी के मरीज हैं और अधिक मात्रा में कॉफी पीते हैं, तो इससे बीपी की समस्या और बढ़ सकती है। शरीर में हृदय स्ट्रोक का खतरा भी हो सकता है, इसलिए कैफिन युक्त चीजें परहेज करें।
  • कई लोग सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए जरूरत से ज्यादा कॉफी पीते हैं। ऐसे में आपका हाजमा बिगड़ सकता है। इससे कब्ज और गैस की समस्या हो सकती है।
  • अधिक मात्रा में कॉफी पीने से हड्डियों पर भी असर पड़ता है। जिससे आप जोड़ों में तेज दर्द से परेशान हो सकते हैं।
  • अगर आप अक्सर नींद की समस्या से परेशान रहते हैं, तो आपको कॉफी नहीं पीना चाहिए। इसमें मौजूद कैफीन नींद को प्रभावित करता है। ऐसे में ज्यादा कॉफी पीने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *