डेली संवाद, चंडीगढ़। Farmers Protest: चंडीगढ़ की सड़कों पर किसान आंदोलन का असर आज सुबह देखने को मिला है। जिसके तहत अब पंजाब सरकार ने किसानों के साथ बैठक बुलाई है। 33 किसान संगठनों की बैठक दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ के कृषि भवन में शुरू होने जा रही है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां ने यह बैठक बुलाई है जिसमें पंजाब के किसानों की मांगों का समाधान निकाला जा सकता है। कहा जा रहा है कि अगर किसानों की समस्याओं का समाधान निकल गया तो आंदोलन भी आज ही खत्म हो जाएगा।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
जानकारी के मुताबिक किसान पंजाब भवन के लिए रवाना हो गए हैं। इसके बाद दोपहर में राजभवन में राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के साथ किसानों की बैठक होगी। किसानों ने केंद्र और पंजाब सरकार के सामने तीन दिवसीय धरने की मांग रखी है।