Punjab News: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस का पलटवार, बोले- आरोप का सबूत दो, मैं जांच को तैयार

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 377 शब्द|📅 28 Nov 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Harjot Singh Bains) ने आज पंजाब विधान सभा के सत्र के दौरान कांग्रेस पार्टी के एक विधायक द्वारा उन पर अलग-अलग यूनियनों के नेताओं को न मिलने और माइनिंग सम्बन्धी लगाए गए दोषों को सिरे से नकार दिया।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

उन्होंने विरोधी पक्ष के विधायक द्वारा लगाए गए दोषों को सिरे से नकारते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार द्वारा दो कॉलेज अध्यापकों की भर्ती के लिए जो मुहिम आरंभ की गई थी उस सम्बन्धी गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर के वाइस चांसलर द्वारा डईसऐंड नोट लिख कर भर्ती प्रक्रिया रोकने के लिए कहा था।

कांग्रेस सरकार पूरी तरह से जि़म्मेदार थी

मंत्री बैंस ने बताया कि इसके बावजूद कांग्रेस सरकार ने यह भर्ती प्रक्रिया नियमों के उलट जाकर की, जिसको हाईकोर्ट द्वारा रद्द कर दिया गया। अपने ऑर्डर में हाई कोर्ट द्वारा कहा गया था कि हमें पता है कोर्ट के फ़ैसले से बहुत सी जि़न्दगियाँ प्रभावित होंगी परन्तु इस भर्ती में बहुत सी लीगल अड़चनें हैं जिस कारण हम यह भर्ती रद्द कर रहे हैं।

इसलिए यह भर्ती रद्द होने के लिए कांग्रेस सरकार पूरी तरह से जि़म्मेदार है। माइनिंग सम्बन्धी लगाए गए दोषों को सिरे से नकारते हुए स. बैंस ने कहा यदि कोई व्यक्ति मेरे या मेरे परिवार के माइनिंग में शामिल होने सम्बन्धी सबूत दे तो मैं हर तरह की जांच का सामना करने के लिए तैयार हूँ। उन्होंने कहा कि चाहे मेरा नार्को टैस्ट करवा लिया जाए।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

उन्होंने कहा जब मैं खनिज पदार्थों संबंधी मंत्री था तो हमारे राज्य ने सबसे अधिक रैवेन्यू हासिल किया था। ग़ैर-कानूनी माइनिंग में शामिल रहे राकेश चौधरी को भी हमने गिरफ़्तार किया गया। उन्होंने कहा कि बिक्रम सिंह मजीठिया द्वारा ब्लैकमेल करने वाले एक वकील को साथ बैठाकर प्रैस कॉन्फ्रेंस करके लोगों को मुर्ख बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि मेरे हलके में माइनिंग के कारण दिन-ब-दिन पानी का स्तर नीचे जा रहा है, इसलिए हम तो चाहते हैं कि माइनिंग पूरी तरह से बंद कर देनी चाहिए।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *