Punjab News: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की जेल में इंटरव्यू के मामले में हाई कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Daily Samvad
2 Min Read
Gangster Lawrence Bishnoi

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की जेल में इंटरव्यू मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने एडीजीपी जेल को तलब किया है। सरकार द्वारा जांच कमेटी की रिपोर्ट नहीं सौंपने पर हाईकोर्ट ने ये आदेश दिए है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

हाई कोर्ट ने कहा कि अब अगली सुनवाई पर एडीजीपी जेल हाई कोर्ट में पेश हो और बताएं कि इस मामले में अब तक क्या किया गया है, इसके साथ ही जेलों में मोबाइल फोन की तस्करी रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाने चाहिए।

सरकार ने डेढ़ महीने का मांगा समय

हाई कोर्ट ने कहा कि सरकार अभी भी अपना जवाब दाखिल करने के लिए समय मांग रही है, लेकिन यह बेहद गंभीर मामला है। बता दे कि सरकार ने विस्तृत जवाब दाखिल करने के लिए डेढ़ महीने का समय और मांगा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

इसी बीच हाईकोर्ट ने कहा कि सरकार ने कुछ नहीं किया है, इसलिए अब एडीजीपी जेल को सामने आकर जवाब देना चाहिए। वहीं हाई कोर्ट ने फिर कहा कि यह बहुत ही गंभीर मामला है और अब सरकार की कार्रवाई का इंतजार कर रहे है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *