डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: ‘‘पंजाब पेवेलियन’’ ने सोमवार शााम को समाप्त हुए 42वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2023 में स्वच्छ पवेलियन में शानदार प्रदर्शन के लिए गोल्ड मैडल जीता है। इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आई. आई. टी. एफ) नईं दिल्ली का 42वां ऐडीशन 14 से 27 नवंबर, 2023 तक आयोजित किया गया था जिसका थीम ‘‘वसुधेव कुटुम्बकम -व्यापार द्वारा संयुक्त’’ था।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
पंजाब पवेलियन के प्रशासक दविन्दरपाल सिंह और उप प्रशासक गुरप्रीत सिंह और अन्य अधिकारियों ने प्रदीप सिंह खरोला, चेयरमैन और प्रबंधक निर्देशक आई. टी. पी. ओ और रजत अग्रवाल, कार्यकारी निर्देशक आई. टी. पी. ओ. से अवार्ड प्राप्त किया। पंजाब पेवेलियन के प्रशासक दविन्दरपाल सिंह ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त ऐसे समागम में यह स्वर्ण पदक जितना राज्य के लिए गौरव की बात है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
पंजाब पेवेलियन जहां मार्कफैड्ड, वेरका, पी. एस. आई. ई. सी., इनवैस्ट पंजाब, एन. आई. एफ. टी., पंजाब टूरिज्म, गडवासू, पुड्डा, पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी लुधियाना, विज्ञान, प्रौद्यौगिकी और वातावरण विभाग और पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड समेत अलग-अलग विभागों और संस्थाओं के स्टाल राज्य के सभ्याचार, विरासत और दस्तकारी, औद्योगिक विकास और खेती खोजों को दिखाने के लिए लगाए गए थे, को दर्शकों की तरफ से भरपूर समर्थन मिला।
राज्य सरकार की अलग-अलग प्रगतिशील से दर्शकों को अवगत करवाया
उप प्रशासक गुरप्रीत सिंह ने बताया कि इस पवेलियन का आयोजन दलवीर सिंह चेयरमैन पी. एस. आई. ई. सी., तेजवीर सिंह प्रमुख सचिव (उद्योग और वाणिज्य), डी. पी. एस. खरबन्दा सी. ई. ओ इनवैस्ट पंजाब और डायरैक्टर इंडस्ट्रीज, बलदीप कौर मैनेजिंग डायरैक्टर पी. एस. आई. ई. सी और रुबिन्दरजीत सिंह बराड़ एडीशनल मैनेजिंग डायरैक्टर पी. एस. आई. ई. सी. के नेतृत्व अधीन किया गया। उन्होंने कहा कि स्टालों पर तैनात अधिकारियों ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की अलग-अलग प्रगतिशील और लोक एवं उद्योग अनुकूल, पहलकदमियों संबंधी दर्शकों को अवगत करवाया।