Benefits of Sleeping Naked: सर्दियों में बिना कपड़ों के सोने से मिलते हैं कई फायदे

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 589 शब्द|📅 28 Nov 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Benefits of Sleeping Naked: सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी डाइट ही नहीं, बल्कि सुकून की नींद भी काफी जरूरी होती है। दिनभर की थकान के बाद हर कोई रात में सुकून की नींद चाहता है। नींद का हमारी सेहत पर गहरा असर पड़ता है।

हेल्दी रहने के लिए 8-9 घंटे की नींद बेहद जरूरी होती है। शायद ही कोई ऐसा हो, जिसे अपनी नींद प्यारी नहीं होती है। खासकर सुबह की नींद लोगों को सबसे ज्यादा प्यारी होती है। वहीं, अगर ठंड की सुबह हो, तो सोने का अपना अलग ही मजा होता है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

सर्दियों की रात में गर्म और आरामदायक रहने के लिए लोग अक्सर कंबल में रहना पसंद करते हैं। इस मौसम में लोग अक्सर कपड़ों से ढके रहना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सर्दियों में बिना कपड़ों के सोने से सेहत को काफी फायदा मिलता है। यूं तो बिना कपड़े सोने का अपना अलग फायदा होता है, लेकिन सर्दियों में बिना कपड़ों में सोने के भी कई फायदे हैं। आइए जानते हैं-

ब्लड सर्कुलेशन में करें सुधार

बिना कपड़ों के सोने से आप बहुत ज्यादा टाइट कपड़ों को पहनने से बचे रहते हैं, जिससे आपका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। दरअसल, रात में टाइट कपड़े पहनने से हमारी ब्लड वेसल्स पर दबाव पड़ता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है।

ऐसे में नग्न सोना हमारे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाने में मदद करता है, जिससे अधिक ऑक्सीजन और पोषक तत्व आपकी त्वचा और बालों की कोशिकाओं तक पहुंचते हैं, जिससे आपकी त्वचा और बाल अधिक चमकदार, मुलायम और स्वस्थ होते हैं। साथ ही झुर्रियों, फाइन लाइन्स जैसे उम्र बढ़ने के लक्षणों को भी रोक सकता है।

शरीर के तापमान को नियंत्रित करें

अगर आप सर्दियों में बिना कपड़ों के सोते हैं, तो इससे आपके शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। यह आपको ज्यादा गर्मी या ज्यादा पसीने से बचाने में भी मदद करता है, जो आपकी त्वचा और बालों को ड्राई बना सकता है और इनके टूटने का कारण बन सकता है।

वजन कम करने में सहायक

बिना कपड़ों के सोने से आपको वजन घटाने में भी मदद मिलती है। दरअसल, यह कैलोरी और फैट जलाने में मदद करता है, क्योंकि नग्न सोने से आपके शरीर को अपना तापमान स्थिर रखने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है। इससे यह आपको वजन कम करने और अपनी मांसपेशियों को टोन करने में मदद कर सकता है, जिससे आपके स्वास्थ्य में भी सुधार हो सकता है।

त्वचा संक्रमण से बचाए

जब आप बिना कपड़ों के सोते हैं, तो इससे आपके प्राइवेट पार्ट में नमी और गर्मी की मात्रा कम होती है, जो बैक्टीरिया और फंगस के पनपने की जगह होती है। इसकी वजह से यीस्ट इन्फेक्शन, यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन और मुंहासे जैसे त्वचा संक्रमण को रोकने में मदद मिलती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

यह सभी इन्फेक्शन जलन, सूजन और असुविधा का कारण बन सकते हैं। इतना ही नहीं अगर आपको घाव, निशान या चकत्ते हैं, तो नग्न सोने से आपकी त्वचा को सांस लेने और इन्हें ठीक करने में भी मदद मिल सकती है।

मूड में सुधार करे

बिना कपड़ों के सोने से आप ज्यादा आरामदायक महसूस कर सकते हैं, क्योंकि यह आपको कपड़ों के दबाव और परेशानी से राहत दिलाता है। नग्न सोने से आपकी नींद बेहतर होती है, जिससे आपके मूड, एनर्जी और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *