Emmy Awards 2023: Ekta Kapoor ने रचा इतिहास! Emmy Award पाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

Daily Samvad
4 Min Read
ekta kapoor
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 521 शब्द|📅 28 Nov 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Emmy Awards 2023: इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में इस बार भारतीय कंटेंट और भारतीयों का भी जलवा देखने को मिला। मशहूर बिजनेस वुमन एकता कपूर (Ekta Kapoor) को 51वें एमी अवॉर्ड्स में सम्माति किया गया। एकता पहली और एकमात्र इंडियन हैं, जिन्हें एमी अवॉर्ड मिला है।

ऐसे में ये पल उनकी फैमिली के साथ ही फैंस के लिए भी गर्व वाला है। एकता कपूर ने इस अवॉर्ड की क्लिप इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए दिल को छू देने वाली बात कही।

एकता कपूर को इंटरनेशनल एमी डायरेक्टोरेट अवॉर्ड

न्यूयॉर्क में आयोजित किए गए 51वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में 14 अलग-अलग कैटेगरी में नॉमिनेशन्स रखे गए थे। इन सबके बीच फेमस प्रोड्यूसर और फिल्ममेकर एकता कपूर को आर्ट्स और एंटरटेनमेंट की फील्ड में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवॉर्ड को रिसीव कर एकता कपूर इमोशनल हो गईं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा, ”यह आपके लिए है, भारत। हम आपकी एमी को घर ला रहे हैं।” इसी के साथ उन्होंने अपनी मां शोभा कपूर को धन्यवाद किया, जिनके साथ उन्होंने ये जर्नी शुरू की।

एकता ने कहा, ”अपनी-अपनी 18 की उम्र में हम दोनों अपनी-अपनी आइडेंटिटी ढूंढने निकले थे। मुझे आज भी याद है जब हमने लोगों को कहा कि हम प्रोड्यूसर बनना चाहते हैं।

तब लोग हैरान थे क्योंकि प्रोड्यूसर का मतलब उन दिनों में सिर्फ मेल से जुड़ा होता है। लेकिन कुछ वर्षों में महिलाओं के रिप्रेजेंटेशन का तरीका बदला है। मैं मेरी पिता और भाई को धन्यवाद करना चाहती हूं, जो मुश्किल वक्त में मेरे साथ खड़े रहे।”

एकता ने आगे कहा

”मैं अपने बेटे और भतीजे लक्ष्य को भी धन्यवाद करना चाहती हूं, जिन्होंने मुझे सिखाया कि सबसे मुश्किल पास्ट कभी-कभी करिश्मा कर देता है। मैं अपने दोस्तों तरुण और रिद्धी, प्रोड्यूसर्स, डायरेक्टर्स और इंडियन फिल्म फ्रैटरनिटी को भी धन्यवाद करना चाहती हूं, जिनके लिए और जिनकी वजह से मैं यहां खड़ी हूं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

मैं हमारी कंट्री इंडिया को भी धन्यवाद करना चाहती हूं क्योंकि इसमें मैं अपना रिफ्लेक्शन देखती हूं। ये अवॉर्ड मैं इंडिया को डेडिकेट करना चाहती हूं। मेरी मदरलैंड जिनके लिए मैं ये अवॉर्ड घर लेकर आ रही हूं।”

इंडस्ट्री के लोगों ने दी बधाई

एकता कपूर की अचीवमेंट पर उनके परिवार के साथ ही उनके हर फैन और काम करने वाले लोगों को उनपर गर्व महसूस हो रहा है। फिल्म और टेलीविजन फ्रैटर्निटी से उन्हें कई लोगों ने बधाई दी है। उन्हें तुषार कपूर, रिद्धी डोगरा सहित कई नामी लोगों ने बधाई दी।

टीवी से लेकर फिल्मों में दिया है कमाल का कंटेंट

इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड विनर एकता कपूर ने टेलीविजन के साथ ही फिल्म लाइन में भी कुछ कमाल के कंटेंट दिए हैं। एकता एक ऐसी ताकत हैं, जिन्होंने लगभग 600 मिलियन डॉलर का उद्योग खड़ा किया है, जिसमें 80 प्रतिशत महिलाएं इसका नेतृत्व कर रही हैं। उन्होंने 135 से ज्यादा टेलीविजन शो बनाए हैं। इस लिस्ट में उनकी 50 से अधिक फीचर फिल्में भी शामिल हैं।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *