Sweet Potato Recipe: शकरकंद से फ्राइज, वेजेज, सूप और हम्मस जैसी डिशेज बना सकते हैं, पढ़ें बनाने का तरीका

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 434 शब्द|📅 28 Nov 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Sweet Potato Recipe: शकरकंद हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। फाइबर और पोटेशियम से भरपूर यह सब्जी, कई बीमारियों से बचाव में भी कारगर है। हालांकि, इसके इतने फायदे होने के बावजूद हम इसे अपनी डाइट में कम शामिल करते हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

आप इसे केवल भुनकर या सेक कर ही नहीं बल्कि इसकी कुछ टेस्टी डिशेज बना कर भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं शकरकंद की कौन-कौन सी डिशेज बनाई जा सकती है।

स्वीट पोटैटो फ्राइज

फ्राइज सिर्फ आलू के ही नहीं बल्कि शकरकंद के भी बनाए जा सकते हैं, जो खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं। इसे बनाने के लिए शकरकंद को छील कर पतले टुकड़ों में काट लें। इसके बाद उसपे तेल, नमक और मिक्सड हर्ब्स छिड़क कर मिलाएं ताकि सारे शकरकंद अच्छे से कवर हो जाएं। इसके बाद इसे फ्राई कर लें और आपके स्वीट पोटैटो फ्राइज तैयार हैं। इसे आप टोमैटो केचअप या किसी डिप के साथ सर्व कर सकते हैं।

स्वीट पोटैटो हम्मस

हम्मस खाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। शकरकंद के हम्मस बनाने के लिए, इसे छोटे टुकडों में काट लें और इस पर तेल, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर और मिक्सड हर्ब्स छिड़कें।

इसके साथ, इसमें लहसुन के टुकड़े डालें और ओवन में बेक करें। इसके बाद इसमें नींबू का रस मिलाएं और इसका पेस्ट बना लें। इसमें चाहें तो बाद में थोड़े और मसाले मिला सकते हैं और हो गए आपके स्वीट पोटैटो हम्मस तैयार।

स्वीट पोटैटो वेजेज

स्वीट पोटैटो वेजेज खाने में बहुत टेस्टी होते हैं। इन्हें बनाने के लिए आलू को काट लें और उस पर तेल डालें, नमक, लहसुन और मिक्सड हर्ब्स। इसके बाद इसे ओवन में बेक कर लें और आपके स्वीट पोटैटो वेजेज तैयार हैं। मेयोनीज, टोमौटो केचअप और ऑरिगानों मिक्स करके डिप बना सकते हैं, जिसके साथ आप इन्हें परोस सकते हैं।

स्वीट पोटैटो सूप

सर्दियों के मौसम में सूप पीना तो सभी को पसंद होता है। इस बार आप शकरकंद का सूप बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए शकरकंद को छीलकर, घीस लें। इसके बाद एक पैन में तेल में मसाले, प्याज, धनिया, अदरक और लहसुन डालकर थोड़ी देर तक पकाएं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

इसके बाद पैन में दाल, शकरकंद और सीजनिंग डालें और गाढ़ा होने तक पकाएं। ऊपर से कटा हुआ हरा धनिया डालें और नींबू का रस डालें और स्वीट पोटैटो सूप तैयार है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *