Blast in Shops: दुकान में धमाका, एक व्यक्ति की मौके पर मौत, कई घायल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 424 शब्द|📅 29 Nov 2023

डेली संवाद, मेरठ। Blast in Shops: उत्तर प्रदेश के मेरठ से बड़ी खबर है। मेरठ में ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि आसपास के घरों के शीशे टूट गए, लोग अपने घरों से बाहर निकल कर चिल्लाना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

यह घटना मेरठ के गंगानगर पुलिस थाना क्षेत्र का है। यहां अमहेड़ा के इंचौली इलाके में आज सुबह कबाड़ की दुकान में भयानक विस्फोट हुआ। हादसे में कबाड़ी के चिथड़े उड़ गए। शरीर के पार्ट को इकट्‌ठा करके पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। आसपास के मकानों के शीशे टूट गए। 2 मकानों में दरारें आ गईं। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि लोग चिल्लाते हुए घर से बाहर भागे।

आर्मी के बमशेल को तोड़ते वक्त धमाका

बताया जा रहा है कि धमाका आर्मी के बमशेल को तोड़ते वक्त हुआ है। कबाड़ी की दुकान के सामने से गुजर रहे स्कूटी सवार रिटायर्ड फौजी और एक अन्य राहगीर भी चपेट में आए। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के एरिया को सील कर दिया है।

मौके पर पुलिस के साथ ही आर्मी इंटेलिजेंस की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस और आर्मी की टीम ने दुकान की तलाशी ली। वहां काफी संख्या में बमशेल मिले हैं। अब आर्मी भी घटना की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि तौसीफ बम के शेलनुमा किसी चीज को हथौड़े से कूट रहा था। तभी जोरदार धमाका हुआ।

धमाके से पूरा इलाका थरथराया

विस्फोट इतना जोरदार था कि पूरा इलाका थरथरा गया। दीवारें तक हिल गईं। हादसे में कबाड़ी तौसीफ की मौके पर ही मौत हो गई। कबाड़ी की दुकान पर काफी संख्या में बम शेल्स बरामद हुए हैं। उसे बम स्क्वायड ने कब्जे में लिया है। मौके से बम डिस्पोजल टीम ने दुकान में रखे सारे बम शेल्स को कब्जे में ले लिया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

एसएसपी (SSP) रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि मृतक तौसीफ कबाड़ी का काम करता था। जांच के दौरान उसकी दुकान के अंदर से काफी संख्या में बमशेल मिले हैं। बमशेल मिलने के बाद अब पुलिस के साथ आर्मी भी घटना की जांच कर रही है। अब सबसे बड़ा सवाल है कि कबाड़ी के पास आर्मी के ये बम कहां से आए।

नीटू शटरांवाला ने रो- रोकर सुनाई अपनी गरीबी की कहानी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *