Google Meet: मीटिंग के दौरान हाथ उठाकर सवाल पूछना होने जा रहा आसान, पढ़ें कैसे

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 477 शब्द|📅 29 Nov 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Google Meet: lockdown के बाद से ही गूगल मीट का चलन और भी ज्यादा हो गया है। वर्क फ्रॉम होम (work from home) का ऑप्शन पहले मज़बूरी थी पर फिर lockdown के बाद से लोगों ने घर पर ही बैठ कर काम करना चुना क्योंकि इससे सयम की बचत, ऑफिस का खर्चा और आदि चीज़ो की बचत हुई।

फिर गूगल मीट ने भी अपने ऐप में और भी बदलाव किए जैसे वर्चुअल मीटिंग के लिए पॉपुलर मीटिंग और कॉन्फ्ररेंस प्लेटफॉर्म गूगल मीट का इस्तेमाल करते हैं तो ये नया अपडेट आपके काम का हो सकता है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

गूगल मीट में अब हाथ उठाकर (hand raise) सवाल पूछना पहले से ज्यादा आसान होने जा रहा है। जैसे ही आप फिजिकली हाथ उठाकर सवाल पूछना चाहेंगे, गूगल मीट तुरंत इस एक्टिविटी को डिटेक्ट कर लेगा।

फिजिकली कर सकते हैं हैंड रेज

मालूम हो कि इस साल की शुरुआत में ही गूगल मीट को लेकर इस तरह का एलान किया गया था। कंपनी ने जानकारी दी थी कि गूगल मीट गेस्चर डिटेक्शन को लेकर पहले से बेहतर होने जा रहा है।

फिजिकली हैंड रेज करने पर यह तुंरत डिटेक्ट कर लेगा कि मीटिंग पार्टिसिपेंट सवाल पूछना चाहता है। इसके साथ ही मीटिंग लेने वाले कॉरेसपॉन्डिंग इंडिकेटर को इसकी जानकारी मिल जाएगी।

Raise hand बटन पर टैप करने की जरूरत नहीं

बता दें, अभी तक ऑनलाइन मीटिंग में रेज हैंड (Raise hand) बॉटम टूलबार में नजर आने वाला एक बटन है। इस बटन पर टैप करने के साथ ही मीटिंग के पार्टिसिपेंट मीटिंग के टॉपिक को लेकर किसी भी तरह का सवाल पूछ पाते हैं। गूगल मीट का यह बटन खासकर सवाल-जवाबों वाले सेशन के लिए काम का साबित होता है।

web पर गूगल मीट के साथ मिलेगी सुविधा

वेब पर गूगल मीट के साथ नई सुविधा का फायदा लिया जा सकता है। मीटिंग के दौरान कैमरा के आगे हाथ उठाने पर यह एक्टिविटी डिटेक्ट हो जाएगी। हालांकि, हाथ उठाने की यह एक्टिविटी डिटेक्ट हो इसके लिए आपको कुछ देर हाथ उठाए रखने की जरूरत पड़ सकती है।

कौन-से यूजर्स को मिल रही सुविधा

ऐसा तब तक करना होगा जब तक कि हैंड रेज बटन (Raising your hand) काम करता है। हैंड रेज के लिए बेहतर होगा कि आप अपनी बॉडी और फेस से हाथ के बीच एक गैप बना कर हाथ उठाएं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

अच्छी बात ये है कि एक्टिव स्पीकर के लिए गेस्चर डिटेक्शन को बंद भी किया जा सकेगा। टर्न खत्म होने के बाद सर्विस पहले की तरह की काम करने लगती है। गूगल का मीट हैंड रेज गेस्चर सभी यूजर्स के लिए आने वाले समय में लाय जाएगा। फिलहाल यह एंटरप्राइज अकांउट के लिए पेश हुआ है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *