Punjab News: मान सरकार ने बदली पंजाब के स्कूलों की दशा: हरजोत सिंह बैंस

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 424 शब्द|📅 29 Nov 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य और शिक्षा को सत्ता का केंद्र बिंदु बना दिया है। उक्त प्रगटावा पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने आज यहाँ पंजाब विधान सभा में प्रश्न काल के दौरान किया।

विधायक द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताया कि 16 मार्च, 2022 से पहले पंजाब राज्य में बिना अध्यापक या सिंगल टीचर वाले स्कूलों की संख्या 3500 से अधिक थी, जोकि अब कम होकर 600 के करीब रह गई है।
उन्होंने सदन को आश्वासन दिया कि पंजाब देश का पहला राज्य होगा जहाँ राज्य के सभी स्कूलों में 31 मार्च, 2024 तक कोई भी स्कूल बिना अध्यापक या सिंगल टीचर वाला नहीं होगा।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

उन्होंने बताया कि हमारी सरकार ने देश के महान शहीद स. भगत सिंह के पैतृक गाँव खटकड़ कलाँ स्कूल का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा गया है, जिस संबंधी पिछले 70 सालों के दौरान किसी भी पिछली सरकार ने नहीं सोचा।
उन्होंने कहा कि पंजाब के हर एक सरकारी स्कूल में कुछ न कुछ नया निर्माण का काम चल रहा है।

उन्होंने बताया कि मेरे विधान सभा हलका आनंदपुर साहिब के अधीन आने वाले नानगरां स्कूल को 70 साल बाद चार दीवारी नसीब हुई है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि मौजूदा समय में सरकारी स्कूलों की बाऊड्रीवॉल के निर्माण के लिए 323 करोड़ रखे गए थे, जिसमें से 290 करोड़ ख़र्च हो गए हैं।

स्कूलों में वायी-फायी सिस्टम लग जाएगा

अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि राज्य के 7654 स्कूलों में 1300 किलोमीटर की चार दीवारी का काम मुकम्मल हो चुका है, जबकि 10,000 नये कमरे बन रहे हैं। इसके अलावा पंजाब देश का पहला राज्य है जहाँ सिक्योरिटी प्रदान की गई है। इसके अलावा 31 मार्च, 2024 तक पंजाब के सभी स्कूलों में वायी-फायी सिस्टम लग जाएगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

बैंस ने कहा कि शहीद भगत सिंह के बंगा शहर में जल्द ही करोड़ों रुपए की लागत से शानदार स्कूल ऑफ ऐमिनेंस बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य मानक शिक्षा को हर एक की पहुँच में लाना है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फ़ैशन टैक्नॉलॉजी से स्कूल ऑफ ऐमिनेंस के विद्यार्थियों की वर्दी डिज़ाइन करवाई गई है, जिसकी विरोधी पार्टियों के नेताओं द्वारा भी सराहना की जा रही है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *