MMS Scandal in PG: PG में लड़की ने बाथरूम में लगाया हिडन कैमरा, दूसरी लड़कियों ने देखा तो उड़े सबके होश

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। MMS Scandal in PG: चंडीगढ़ में लड़कियों के PG से बाथरूम में कैमरा लगाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ में सैक्टर-22 के पी.जी. में रहने वाली एक लड़की द्वारा बाथरूम में कैमरा लगाया गया है।

बताया जा रहा है कि लड़की ने बाथरूम में गीजर के ऊपर कैमरा लगा दिया, ताकि लड़कियों की अश्लील वीडियो बना सके। मिली जानकारी के मुताबिक उसने यह काम अपने बॉयफ्रेंड के कहने पर की ताकि वह लड़कियों की वीडियो बना अपने बॉयफ्रैंड के पास भेज सके।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इस बात का पता तब लगा जब एक लड़की बाथरूम में गई और उसने देखा कि गीजर के ऊपर उसे एक डिवाइस चमक रही है। जिसके बाद उसने इसके बारे में अपनी साथी लड़कियों को बताया, तो जांच में सामने आया कि वह कैमरा लगा हुआ है।

बॉयफ्रेंड के कहने पर लगाया कैमरा

इसके बाद उन्होंने इस बात की सूचना मकान मालिक को दी और फिर मकान मालिक ने इसको शिकायत पुलिस को दी। पुलिस द्वारा जांच की गई तो पता चला कि लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के कहने पर यह कैमरा लगाया हुआ था।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़की और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही उस डिवाइस को भी जब्त कर लिया गया है। बता दे कि यह पीजी सेक्टर-22 के टॉप फ्लोर पर बना हुआ है। इसमें पांच लड़कियां रहती है और सभी का बाथरूम एक ही है।

नीटू शटरांवाला ने रो- रोकर सुनाई अपनी गरीबी की कहानी

Neetu Shatran Wala | नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम। Daily Samvad



728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *