Punjab News: कंडोम से जाम हुआ सीवरेज, लोगों ने PG के लड़कों पर लगाए जिस्मफिरोशी के आरोप

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना में एक बहुत ही अजीबो गरीब मामला सामने आया है यहां सैंकड़ों कंडोम से एक सीवरेज जाम हो गया है। बताया जा रहा है कि सीवरेज जाम होने की समस्या हुई तो वहां सफाईकर्मी पहुंचे और उन्होंने ढक्कन खोलकर देखा तो उसके अंदर कंडोम भरे हुए थे।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

बता दे कि यह मामला लुधियाना के ताजपुर रोड स्थित संजय गांधी कॉलोनी से सामने आया है यहां कंडोम के कारण सीवरेज जाम हो गया। इसके बाद वहां के लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों द्वारा इस बात का इल्जाम वहां के पीजी में रहने वाले लड़कों पर लगाया जा रहा है।

लड़कियां बुलाकर जिस्मफिरोशी का धंधा करवाया जा रहा

लोगों का कहना है कि यहां पर पीजी में रहने वाले लड़कों द्वारा शरेआम लड़कियां बुलाकर जिस्मफिरोशी का धंधा करवाया जा रहा है। जिसके कारण सीवरेज में बड़ी संख्या में कंडोम पाए गए है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन लोगों ने इसके बार में कई बार पुलिस से भी शिकायत की है लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

इसके साथ ही बताया कि इसमें पुलिस की भी मिलीभगत हो सकती है। इससे इलाके में रह रहे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसकेकारण उनके घर के बच्चों पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है जिस कारण उन्होंने पुलिस से पीजी को खाली करवाने की अपील की है और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा है।

नीटू शटरांवाला ने रो- रोकर सुनाई अपनी गरीबी की कहानी

Neetu Shatran Wala | नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम। Daily Samvad



728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *