Punjab Weather Update: पंजाब में बदला मौसम, कई जिलों में होगी जमकर बारिश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 264 शब्द|📅 29 Nov 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: देश के कई राज्यों में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। एक तरफ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है तो दूसरी तरफ मैदानी इलाकों में बारिश ने लोगों को ठंड का एहसास करा दिया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में तेजी से बदलाव आया है।

इसके चलते पंजाब में भी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 30 नवंबर तक पंजाब में बादल छाए रहेंगे, बूंदाबांदी और हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब के कई जिलों में कोहरा छाने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब के कई जिलों में कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिमी मालवा को छोड़कर पंजाब के ज्यादातर जिले पश्चिमी विक्षोभ से प्रभावित रहेंगे। न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

इसके साथ ही एक दिसंबर से मौसम शुष्क रहेगा। पंजाब के कई जिलों में मंगलवार को भी बादल छाए रहे। चंडीगढ़ के आसपास कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। होशियारपुर, रूपनगर और पठानकोट में भी बादल छाए रहे और बारिश हुई। रविवार देर शाम मौसम बदला और सोमवार को सुबह से देर शाम तक बादल छाए रहे, हालांकि बारिश नहीं हुई।

नीटू शटरांवाला ने रो- रोकर सुनाई अपनी गरीबी की कहानी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *