डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि पुलिस विभाग में 1450 नए पद बनाए गए हैं, जिन पर योग्य उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग का कायाकल्प हो रहा है। सभी पदों को भरे जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर के पीएपी (PAP) में आयोजित कल्चरल कार्यक्रम में उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कार्यक्रम की शुरुआत में PAP में मौजूद 14 हजार पुलिस कर्मियों व अधिकारियों को संबोधित करते हुए किया।
पुलिस में 6 SSP और 10 डीसी पदों पर लड़कियां
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब की युवतियों को उत्साहित करते हुए बताया कि पंजाब में इस समय 6 एसएसपी और 10 डीसी पदों पर लड़कियां हैं। ये गर्व की बात है। लड़कियां किसी से कम नहीं हैं। वहीं, सीएम भगवंत मान ने पंजाब फिल्म व म्यूजिक इंडस्ट्री के पहुंचे कलाकारों का धन्यवाद किया।
सीएम मान ने किया कलाकारों का धन्यवाद
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि कुछ साल पहले वे इन्हीं का हिस्सा थे, लेकिन पंजाब के लिए उन्होंने अपनी राह बदल दी। सीएम मान ने बताया कि ये कलाकार कुछ घंटों का लाखों रुपए लेते हैं, जब उन्हें बताया कि पुलिस के लिए कार्यक्रम आयोजित करना है तो सभी फ्री में ये कार्यक्रम करने पहुंचे हैं।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
पीएपी के कार्यक्रम में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान एडीजीपी एमएफ फारूखी की तरफ से लिखा गया गीत अरदास के पोस्टर को मुख्यमंत्री के हाथों रिलीज किया गया।