Crime News: दूसरी लड़कियों को देखना बॉयफ्रेंड को पड़ा महंगा, गर्लफ्रेंड ने किया यह हाल

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, अमेरिका। Crime News: अमेरिका में फ्लोरिडा से एक हैरान कने वाला मामला सामने आ रहा है यहां एक बॉयफ्रेंड को दूसरी लड़कियों को देखना महंगा पड़ गया और गुस्साई गर्लफ्रेंड ने उसका ऐसा हाल कर दिया कि जिसको जानकर हर कोई हैरान हो रहा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

यह घटना ऐसे जोड़े से संबंधित है जो लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। दोनों के बीच पिछले आठ साल से चल रहा प्यार उस वक्त खत्म हो गया जब प्रेमिका ने गुस्से में आकर प्रेमी की आंखों में रेबीज की सुईयां मार दी। इस घटना के बाद हर जगह इसकी चर्चा हो रही है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

बता दे कि यह घटना अमेरिका के फ्लोरिडा की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह दोनों आठ साल से साथ में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे पर बीते शनिवार को इन दोनों के बीच झगड़ा हो गया और लड़ाई इतनी हद तक बढ़ गई की लड़की ने प्रेमी की आंखो में रेबीज की सुईयां मार दी।

दूसरी लड़कियों को देखने से नाराज थी गर्लफ्रेंड

मिली जानकारी के मुताबिक गर्लफ्रेंड इस बात से नाराज थी कि उसका बॉयफ्रेंड दूसरी लड़कियों को देखता था। पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात 10 बजे जब वह दोनों अपने घर पहुंचे तो प्रेमी सोफे पर लेटा हुआ था, इसके बाद जब बहस बढ़ी तो प्रेमिका ने रेबीज की सुई ली और प्रेमी के दाहिने आंख में घोंप दी।

नीटू शटरांवाला ने रो- रोकर सुनाई अपनी गरीबी की कहानी















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *