IKGPTU: पी.टी.यू में पूर्व प्रधानमंत्री इन्द्र कुमार गुज़राल जी को 11वीं पुण्यतिथि पर किया याद

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 366 शब्द|📅 30 Nov 2023

डेली संवाद जालंधर। IKGPTU: देश के 12वें प्रधानमंत्री रहे स्व. श्री इन्द्र कुमार गुजराल जी को वीरवार को उनकी 11वीं पुण्यतिथि पर आई. के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी में याद किया गया। यूनिवर्सिटी परिवार की तरफ से कुलपति डॉ. सुशील मित्तल एवं रजिस्ट्रार डॉ. एस. के मिश्रा के नेतृत्व में उनके विश्व कल्याण हेतु किए गए कार्यों को याद किया गया।

IKGPTU: पी.टी.यू में पूर्व प्रधानमंत्री इन्द्र कुमार गुज़राल जी को 11वीं पुण्यतिथि पर किया याद

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इस अवसर पर एक समारोह में पहले जहाँ उनकी तस्वीर पर पुष्प भेंट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी, वहीँ फिर उनके जीवन दर्शन पर चर्चा की गयी। इस अवसर पर कुलपति डॉ. सुशील मित्तल ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री इन्द्र कुमार गुजराल जी का पंजाब से बहुत लगाव था, जुड़ाव था, खासकर जालंधर शहर से। उन्होंने दूरदर्शन जालंधर, पुष्पा गुजराल साइंस सिटी इत्यादि बड़े प्रोजेक्ट जालंधर में शुरू करवाए।

भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम में भी सक्रिय रूप से लिया हिस्सा

उन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए देश में जन-कल्याण की असीम योजनाएं तैयार कीं एवं उन्हें लागू करवाया। श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए रजिस्ट्रार डा. एस. के. मिश्रा ने श्री गुजराल जी के जीवन के संधर्व में उपस्थितजनों एवं विद्यार्थिओं के बीच रखी चर्चा में बताया गया कि उन्होंने भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम में भी सक्रिय रूप से हिस्सा लिया था। भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान वे जेल भी गए।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

भारत के 12वें प्रधानमंत्री बनने से पहले उन्होंने केन्द्रीय मन्त्रिमण्डल में विभिन्न पदों पर काम भी किया। वे संचार मंत्री रहे, संसदीय कार्य मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री, विदेश मंत्री एवं आवास मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे। राजनीति में आने से पहले उन्होंने कुछ समय तक बीबीसी की हिन्दी सेवा में एक पत्रकार के रूप में भी काम किया था। इसके साथ ही उनकी विदेश नीतियों पर भी बात राखी गयी।

समारोह में डीन पी एंड ई पी डॉ. आर. पी. एस बेदी, डीन अकादमिक प्रो (डॉ) विकास चावला, वित्त अधिकारी डॉ. सुखबीर सिंह वालिया, कंट्रोलर परीक्षाएं डॉ. परमजीत सिंह, डिप्टी कंट्रोलर संदीप काजल, डिप्टी रजिस्ट्रार रजनीश शर्मा, परमजीत गिल व अन्य उपस्थित रहे।

नीटू शटरांवाला ने रो- रोकर सुनाई अपनी गरीबी की कहानी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *