Punjab News: महाराजा रणजीत सिंह ए.एफ.पी.आई. के सात कैडेट एन.डी.ए. से हुए पास-आउट

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 427 शब्द|📅 30 Nov 2023

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: महाराजा रणजीत सिंह आम्र्ड फोर्सिज़ प्रैपरेट्री इंस्टीट्यूट (एम.आर.एस.ए.एफ.पी.आई) एस.ए.एस. नगर (मोहाली) के सात कैडेट आज नेशनल डिफेंस अकैडमी (एन.डी.ए.) पुणे से पास-आउट हुए हैं। इसकी पासिंग आउट परेड का निरीक्षण भारत के राष्ट्रपति और आम्र्ड फोर्सिज़ के सुप्रीम कमांडर श्रीमति द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया गया।

तीन साल के सख़्त प्रशिक्षण के बाद यह सात कैडेट प्रथम परमार, शिव कुमार, क्रितिन गुप्ता, साहिलदीप सिंह, साहिलप्रीत सिंह, उत्तम मलिक और भरत शर्मा अब अलग-अलग सर्विस ट्रेनिंग अकैडमियां ज्वाइन करेंगे और एक साल बाद यह कैडेट कमिश्न्ड अफ़सर के तौर पर अपनी सेवाएं निभाएंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

इंडियन मिलिट्री अकैडमी (आई.एम.ए.), देहरादून से ग्रेजुएशन के उपरांत महाराजा रणजीत सिंह प्रैपरेट्री इंस्टीट्यूट के 7वें कोर्स के चार कैडेट 9 दिसंबर, 2023 को भारतीय फ़ौज में कमिश्न्ड अफ़सर के तौर पर नियुक्त होंगे। आई.एम.ए. से इन कैडेटों के पास-आउट होने से महाराजा रणजीत सिंह प्रैपरेट्री इंस्टीट्यूट से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कमिश्न्ड अफसरों की संख्या 145 हो जाएगी।

अमन अरोड़ा ने कैडेटों को दी बधाई

बताने योग्य है कि इंस्टीट्यूट की सफलता की प्रतिशतता बढ़ कर देश में सबसे अधिक 54.89 फीसदी हो जाएगी।
पंजाब के रोजग़ार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने कैडेटों को बधाई देते हुए उनको राज्य और देश का नाम रौशन करने के लिए सख़्त मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महाराजा रणजीत सिंह ए.एफ.पी.आई से प्राप्त नतीजों पर संतुष्टी अभिव्यक्त की।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

महाराजा रणजीत सिंह ए.एफ.पी.आई. के डायरैक्टर मेजर जनरल अजय एच. चौहान (वी.एस.एम.) ने कहा कि अब इंस्टीट्यूट के 12 कैडेट अलग-अलग सर्विस ट्रेनिंग अकैडमियों से अपने कॉल-अप लैटरज़ का इन्तज़ार कर रहे हैं। इसके अलावा जल्द ही 37 कैडेटों की सर्विसिज सिलैक्शन बोर्ड (एस.एस.बी.) द्वारा इंटरव्यू की जाएगी। इंस्टीट्यूट का नया कोर्स अप्रैल 2024 में शुरू होगा, जिसका विज्ञापन प्रकाशित कर दिया गया है।

राज्य के नौजवानों को रक्षा बलों में भर्ती होने के अवसर प्रदान

जि़क्रयोग्य है कि महाराजा रणजीत सिंह ए.एफ.पी.आई. पंजाब सरकार की पहल है, जिसका उद्देश्य रक्षा सेवाओं में कमिश्न्ड अफ़सर के तौर पर पंजाब के अधिक से अधिक नौजवानों को भर्ती करवाना है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य के नौजवानों को रक्षा बलों में भर्ती होने के अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया है। हाल ही में पंजाब सरकार ने होशियारपुर के बजवाड़ा में सरदार बहादुर अमीं चंद सोनी ए.एफ.पी.आई. के उद्घाटन का ऐलान किया है।

नीटू शटरांवाला ने रो- रोकर सुनाई अपनी गरीबी की कहानी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *