Punjab News: फोटो सिनेमा अफ़सर और निबंधकार को सेवानिवृत्ति पर दी गरिमापूर्ण विदाई

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 284 शब्द|📅 30 Nov 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा आज फोटो सिनेमा अफ़सर तरूण राजपूत और निबंधकार अतीक-उर-रहमान को उनकी सेवानिवृत्ति पर गरिमापूर्ण विदाई दी गई। दोनों कर्मचारी विभाग में करीब 35 साल अपनी सेवाएं निभाने के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं।

शानदार सेवाओं के लिए की सराहना

विदाई समारोह के दौरान ज्वाइंट डायरेक्टर स. रणदीप सिंह आहलूवालिया और स. प्रीत कंवल सिंह, डिप्टी डायरेक्टर स. इशविन्दर सिंह गरेवाल, स. मनविन्दर सिंह और स. गुरमीत सिंह खैहरा समेत अन्य अधिकारियों ने दोनों कर्मचारियों द्वारा अपने सेवाकाल के दौरान निभाई गई शानदार सेवाओं के लिए उनकी सराहना की।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

वक्ताओं ने कहा कि अपने सेवाकाल के दौरान तरूण राजपूत और अतीक-उर-रहमान द्वारा दिखाई गई बेमिसाल सख़्त मेहनत, समर्पण भावना और लगन हमेशा उनके साथियों को पूरे जोश और साकारात्मक रवैये से अपनी ज़िम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करेगी और उनके द्वारा निभाई गई बेमिसाल सेवाओं को सदा याद रखा जाएगा।

Punjab News: फोटो सिनेमा अफ़सर और निबंधकार को सेवानिवृत्ति पर दी गरिमापूर्ण विदाई

दोनों कर्मचारी अब अपना समय परिवार के साथ बिता सकेंगे

विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सेवानिवृत्ति के बाद दोनों कर्मचारियों के बेहतर और सेहतमंद जीवन की कामना करते हुए कहा कि दोनों कर्मचारी अब अपना कीमती समय अपने परिवार के साथ बिताते हुए अपनी सामाजिक ज़िम्मेदारियां और बेहतर ढंग से निभा सकेंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

विभाग के स्टाफ ने फोटो सिनेमा अफ़सर तरूण राजपूत और निबंधकार अतीक-उर-रहमान को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्ति हुए दोनों कर्मचारियों के पारिवारिक सदस्यों के अलावा विभाग के आई.पी.आर.ओज़, ए.पी.आर.ओज़ और अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।

नीटू शटरांवाला ने रो- रोकर सुनाई अपनी गरीबी की कहानी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *