Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा अलग-अलग पदों के लिए इस दिन होगी परीक्षा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 201 शब्द|📅 30 Nov 2023

डेली संवाद चंडीगढ़ Punjab News: सहायक कमिश्नरों, अतिरिक्त सहायक कमिश्नर/तहसीलदारों और अन्य विभागों के अधिकारियों की आगे की विभागीय परीक्षा 11 दिसंबर, 2023 से 15 दिसंबर, 2023 तक होगी।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

आज यहाँ इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब सरकार के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि जो अधिकारी परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वह 01 दिसंबर, 2023 तक अपने विभागों के द्वारा पर्सोनल विभाग के सचिव और सचिव, विभागीय परीक्षा समिति (पी.सी.एस. शाखा), पंजाब सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ को अपने आवेदन भेज सकते हैं।

अधूरे आवेदन किए जाएंगे रद्द

उन्होंने कहा कि सीधे तौर पर भेजे गए आवेदन को किसी भी स्थिति में विचारा नहीं जाएगा, अधूरे आवेदन रद्द किए जाएंगे और कोई रोल नंबर जारी नहीं किया जाएगा, जिसके लिए सम्बन्धित आवेदनकर्ता जि़म्मेदार होगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

उन्होंने आगे कहा कि जिस उम्मीदवार को 07 दिसंबर, 2023 तक परीक्षाओं के लिए अपना रोल नंबर नहीं मिलता, वह ई-मेल (supdt.pcs@punjab.gov.in) या टैलिफ़ोन (0172-2740553) (पी.बी.एक्स.- 4648) के ज़रिए पी.सी.एस. शाखा से संपर्क कर सकता है।

नीटू शटरांवाला ने रो- रोकर सुनाई अपनी गरीबी की कहानी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *