Municipal Corporation Election: पंजाब में नगर निगम चुनाव में होगी देरी, हाईकोर्ट ने दी नई तारीख, पार्षदी चुनाव लड़ने वालों की ‘हवा’ टाइट

Daily Samvad
4 Min Read
Nagar-Nigam-Chunav-Punjab
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 542 शब्द|📅 30 Nov 2023

डेली संवाद, जालंधर। Municipal Corporation Election: जालंधर नगर निगम (Municipal Corporation Jalandhar) चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। हाईकोर्ट में दाखिल कांग्रेस की याचिका पर सुनवाई करते हुए माननीय जज ने 9 फरवरी को अगली तारीख मुकर्रर की है। जिससे अब निगम चुनाव में देरी होगी। चर्चा यह भी है कि सरकार खुद अभी निगम चुनाव नहीं करवाना चाहती है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

कांग्रेस के जिला प्रधान राजिंदर बेरी और अन्य ने जालंधर की वार्डबंदी के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इस याचिका के बाद सरकार ने नई वार्डबंदी जारी करते हुए सरकार ने 15 नवंबर से पहले चुनाव करवाने का ऐलान किया था। लेकिन सरकार चुनाव नहीं करवा सकी है।

अगली ताऱीख 9 फरवरी को

वहीं, इस नई वार्डबंदी के खिलाफ कांग्रेस के जिला प्रधान राजिंदर बेरी व अन्य ने एक अलग से याचिका लगा दी। इसी याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई थी। सुनवाई के दौरान अगली ताऱीख 9 फरवरी को दी गई है, जिससे अब वार्डबंदी पर 9 फरवरी को सुनवाई होगी।

कांग्रेस के जिला प्रधान राजिंदर बेरी ने बताया कि हाईकोर्ट में सरकार ने फगवाड़ा नगर निगम के चुनाव का हवाला दिया गया है। फगवाड़ा नगर निगम का केस सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। इसके बाद माननीय जज ने 9 फरवरी की अगली तारीख दी है। बेरी के मुताबिक सरकार खुद इलैक्शन नहीं करवाना चाहती है।

लोकसभा चुनाव के बाद निगम चुनाव?

आपको बता दें कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। इनके रिजल्ट 3 दिसंबर को आएंगे। इसके बाद लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो जाएगी। सत्ता के गलियारे में चर्चा यह है कि पंजाब में AAP सरकार लोकसभा चुनाव के बाद नगर निगम का चुनाव करवाएगी।

निगम कमिश्नर की पोस्टिंग नहीं

एक सप्ताह हो गए हैं, लेकिन सरकार नगर निगम जालंधर में कमिश्नर के पद पर किसी अफसर की पोस्टिंग नहीं की है। जिससे सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि अगर चुनाव करवाने होते तो, कमिश्नर जैसे महत्वपूर्ण पद पर किसी तेज तर्रार अफसर को लगाकर शहर में विकास काम शुरू हो जाता।

नगर निगम में कमिश्नर के पद पर कोई अफसर नहीं है, जिससे कई सारे काम ठप हो गए हैं। यही नहीं, कमिश्नर के तबादले के बाद सरकार ने किसी अफसर को कमिश्नर का प्रभार भी नहीं सौंपा, जिससे कमिश्नर स्तर के सभी कामकाज फाइलें में दब गई हैं।

पार्षद चुनाव लड़ने वालों की ‘हवा’ टाइट

एक तरफ जहां हाईकोर्ट में तारीख पर तारीख आ रही है, वहीं सरकार भी निगम चुनाव को लेकर सीरियस नजर नहीं आ रही है। जिससे सबसे ज्यादा परेशानी पार्षद चुनाव लड़ने वाले नेताओं को है। करीब एक साल से पानी की तरह पैसा बहाकर जनता को रिझाने की कोशिश में जुटे पार्षदी के दावेदार नेता की अब हवा ‘टाइट’ हो गई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

नगर निगम चुनाव अगर लोकसभा चुनाव के बाद हुआ तो पार्षदी चुनाव लड़ने वाले ज्यादातर दावेदार मैदान छोड़ कर भाग सकते हैं। क्योंकि लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से पार्षदी चुनावी लड़ने वालों की अग्नि परीक्षा ही नहीं, बल्कि तन, मन और धन की परीक्षा होगी।

नीटू शटरांवाला ने रो- रोकर सुनाई अपनी गरीबी की कहानी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *