Telangana Election: तेलंगाना में 119 सीटों पर वोटिंग जारी, 3 दिसंबर को आएंगे नतीजे

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, हैदराबाद। Telangana Election: तेलंगाना में आज मतदान हो रहा है। राज्य की 119 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई है। वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी। तेलंगाना में 3.17 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं। इनमें 8 लाख लोग पहली बार वोट डालेंगे।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

नेशनल और स्टेट लेवल की कुल 109 पार्टियों के 2290 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। तेलंगाना विधानसभा का कार्यकाल 16 जनवरी 2024 को खत्म होने वाला है। यहां पिछली बार दिसंबर 2018 में विधानसभा चुनाव हुए थे और तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) ने सरकार बनाई थी।

भाजपा के खाते में केवल एक सीट आई थी

चंद्रशेखर राव दूसरी बार CM बने थे। TRS का नाम अब BRS (भारत राष्ट्र समिति) हो गया है। इस बार के चुनाव में सत्तारूढ़ BRS और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। भाजपा भी इस बार जोर लगा रही है। साल 2018 में BRS को 88, कांग्रेस को 19 सीटें मिली थीं। वहीं, भाजपा के खाते में केवल एक सीट आई थी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, तेलंगाना में 35,655 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 511 केंद्र संवेदनशील हैं। ये सभी छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा से लगे हैं और नक्सल प्रभावित हैं। सुरक्षा के लिए सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स की 100 से ज्यादा कंपनियां तैनात की गई हैं।

नीटू शटरांवाला ने रो- रोकर सुनाई अपनी गरीबी की कहानी

Neetu Shatran Wala | नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम। Daily Samvad
















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *