Firing In Punjab: पंजाब के इस जिले में हमलावरों ने घर में घुसकर महिला पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, मौत

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Firing In Punjab: पंजाब में आए दिन गोलीबारी की घटना सामने आती रहती है। ऐसे वारदातें रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। वहीं अब पंजाब के जिला अमृतसर में एक महिला की गोली मारकर हत्या करने की खबर सामने आ रही है।

खबर है कि अमृतसर के सठियाला में शनिवार सुबह एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हमलावरों ने घर में घुसकर महिला पर फायरिंग की। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

आस पास के लोगों ने महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने महिला को मृतक घोषित कर दिया। मृतक महिला का नाम परमजीत कौर पत्नी अमरजीत बताया जा रहा है जोकि सठियाला के रहने वाली बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल भी बरामद की है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा आस पास लगे CCTV को भी खंगाला जा रहा है।

धीरेंद्र शास्त्री या जया किशोरी कौन कितना है पढ़ा-लिखा और सबसे अमीर, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *