Crime News: बदमाशों ने स्कूटी सवार से लूटे 3 लाख रुपए कैश, मारपीट कर स्कूटी भी छीनी

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बहादुरगढ़। Crime News: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के बहादुरगढ़ शहर में 3 लाख रुपए कैश की लूट हुई है। इस लूट की घटना को बाइक सवार बदमाशों ने अंजाम दिया। बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति की स्कूटी के आगे अपनी बाइक लगाकर लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जानकारी के अनुसार, नजफगढ़ रोड स्थित धर्मपुरा में रूप गार्डन के सामने वाली गली में रहने वाले प्रदीप मोगिया ने बताया कि उसने बहादुरगढ़ शहर के लाइनपार इलाके के छोटूराम नगर में हिटाची कंपनी का एटीएम लिया हुआ है। इस एटीएम पर होने वाली हर एक ट्रांजेक्शन पर उसे 7 से 10 रुपए बतौर कमीशन मिलता है।

प्रदीप मोगिया ने बताया कि वह एक्सिस बैंक से 8 लाख 42 हजार 900 रुपए कैश लेकर एटीएम मशीन में डालने पहुंचा था। एटीएम मशीन में करीब 5 लाख रुपए कैश डल गए और साढ़े 3 लाख रुपए कैंसिल हो गए। ये कैंसिल हुए पैसे प्रदीप ने अपनी स्कूटी की डिग्गी में रख लिए।

बाइक सवार ने आंखों में मिर्ची डालकर की लूट

प्रदीप मोगिया ने बताया कि 3 लाख रुपए कैश स्कूटी की डिग्गी में रखकर वह अपने घर धर्मपुरा के लिए चला था। रास्ते में MIE पार्ट-ए में गंदा नाले के पास पीछे से एक बाइक पर सवार होकर 3 बदमाश पहुंचे। दो बदमाशों ने हेलमेट और एक ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था।

बदमाशों ने उसकी स्कूटी के आगे अपनी बाइक अड़ा दी। इससे पहले प्रदीप कुछ समझ पाता एक बदमाश ने उसकी आंखों में लाल मिर्च का पाउडर डाल दिया। आंखों में मिर्च डलते ही प्रदीप घबरा गया। बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और कैश सहित उसकी स्कूटी लेकर मौके से भाग गए। काफी देर तक प्रदीप की आंखों में जलन होती रही।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

किसी की मदद से उसने अपनी आंखे साफ की और फिर पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद सिटी पुलिस के अलावा सीआईए की टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस ने नाकाबंदी भी की, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया।

सिटी थाना के अधीन आने वाली एमआईई चौकी पुलिस ने प्रदीप की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ धारा 379बी, 328, 341 के तहत FIR दर्ज कर ली है। पुलिस की टीमें बदमाशों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं।

धीरेंद्र शास्त्री या जया किशोरी कौन कितना है पढ़ा-लिखा और सबसे अमीर, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *