Punjab News: बठिंडा में छत पर चढ़कर फायरिंग करने के मामले में बड़ा खुलासा

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: गत दिवस बठिंडा के गांव कोठा गुरु में जमीनी विवाद को लेकर अपने ही चचेरे भाई सहित 2 लोगों को गोलियों से भूनने की वीडियो सामने आई है। इस हमले में आरोपी गुरशरण सिंह ने छत पर चढ़कर फायरिंग करना शुरू कर दी थी।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इस फायरिंग में उसके चाचा के लड़के गुरशांत सिंह और उसके गांव के ही दोस्त भोला सिंह की मौत हो गई थी। इसके बाद आरोपी गुरशरण सिंह ने खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। बताया जा रहा है कि गुरशरण सिंह ने करीब दो घंटे में 40-50 राउंड फायर किए थे।

इस हमले की अब वीडियो सामने आई है। इस वीडियो में हत्यारा गुरशरण सिंह फिल्मी सीन की तरह घर की छत पर छिपकर फायरिंग करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में उसे पूरी तैयारी से गोलियां चलाते हुए देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

बताया जा रहा है कि आरोपी द्वारा अपने चचेरे भाई पर गोलीबारी एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई लगती है क्योंकि उसके द्वारा आड़ में आ रहे पेड़ों को कुछ समय पहले की कटवा दिया गया था और आज सुबह टेंट का सामान लेकर आई गाड़ी को भी साइड पर करवा कर अपने घर पार्क करवाया था।

धीरेंद्र शास्त्री या जया किशोरी कौन कितना है पढ़ा-लिखा और सबसे अमीर, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *