Kali Chaudas 2023: आज है छोटी दिवाली और काली चौदस, ऐसे करें पूजा, भरे रहेंगे धन भंडार

Daily Samvad
3 Min Read
puja path
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Kali Chaudas 2023: आज छोटी दिवली है। सनातन धर्म में दिवाली पर यानी अमावस्या तिथि ज्यादातर साधक मां लक्ष्मी का पूजन करते हैं, लेकिन दिवाली से एक दिन पहले, यानी छोटी दिवाली पर काली मां की पूजा का विधान है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

आज काली चौदस है। अधिकतर दिवाली पूजा और काली पूजा आमतौर पर एक ही दिन पड़ती है। पंचांग के अनुसार, काली पूजा उस दिन की जाती है जब आधी रात के दौरान अमावस्या रहती है।

काली चौदस की पूजा करने से पहले अभ्यंग स्नान (सूर्योदय के पहले शरीर पर उबटन लगाकर किया गया स्नान) करना जरूरी माना जाता है। इसके बाद शरीर पर परफ्यूम लगाएं और मां काली की विधिवत रूप से पूजा करें। इससे साधक के जीवन में आ रही सभी प्रकार की बाधाएं दूर होती हैं।

ये उपाय करें

काली चौदस की रात्रि को एक पीले कपड़े में हल्दी, 11 गोमती चक्र, चांदी का सिक्का और 11 कौड़ियां बांधकर 108 बार श्रीं लक्ष्मी नारायणाय नमः मंत्र का जाप करें। इसके बाद इन सभी को धन के स्थान या तिजोरी में रख दें। इससे आपके व्यवसाय में आ रही किसी भी प्रकार की बाधा दूर हो जाती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

काली चौदस की पूजा के दौरान लौंग का जोड़ा काली माता के चरणों में अर्पित करें। इस उपाय को करने से साधक के अंदर मौजूद सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है। साथ ही मां काली को चने की दाल और गुड़ का भोग जरूर लगाएं।

इस मंत्र का करें जाप

‘ॐ क्रीं क्रीं क्रीं हूं हूं ह्रीं ह्रीं दक्षिणे कालिके क्रीं क्रीं हूं हूं ह्रीं ह्रीं स्वाहा।’

काली चौदस की पूजा के दौरान मां काली का ध्यान करते हुए इस मंत्र का जाप जरूर करें। यह काली माता का बीज मंत्र है। इस का कम से कम 108 बार जाप करना चाहिए। इससे शत्रुओं का नाश होता है।

धीरेंद्र शास्त्री या जया किशोरी कौन कितना है पढ़ा-लिखा और सबसे अमीर, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *