Canada Visa: कनाडा भेजने के नाम पर 14 लाख रुपए की ठगी, इस ट्रैवल एजैंट पर दर्ज हुई FIR

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कुरुक्षेत्र। Canada Visa: कनाडा भेजने के नाम पर ठगी का नया मामला सामने आया है। कनाडा भेजने के लिए स्टडी वीजा के नाम पर 14 लाख रुपए की ठगी की गई है। शिकायत के बाद पुलिस ने ठग ट्रैवल एजैंट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जानकारी के मुताबिक ठग ट्रैवल एजैंट ने कनाडा भेजने के नाम पर एक व्यक्ति से 21 लाख रुपये एडवांस लिए थे। इसके बाद 7 लाख रुपए वापस किए। लेकिन बकाया 14 लाख रुपए वापस नहीं कर रहा था। इसे लेकर पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की है। यही नहीं ट्रैवल एजैंट ने शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी भी दी है।

पुलिस थाना सदर में दर्ज शिकायत में सुखदेव सिंह निवासी रतन डेरा ने बताया कि आरोपी नवदीप सिंह निवासी नरखेड़ा जिला रामपुर यूपी ने उसके बेटे आकाशदीप को स्टडी वीजा पर कनाडा भेजने का आश्वासन दिया था। इस एवज में आरोपी ने 25 लाख रुपये मांगे थे, जिसमें स्टडी फीस, यूनिवर्सिटी खर्चा, टिकट, वीजा शामिल था।

नकद और बैंक में दिए पैसे

इसमें दो लाख रुपये नकद, 19 लाख खाते में तथा बकाया राशि पहुंचने पर देना तय हुआ था। उसने आरोपी को दो लाख रुपये नकद और अलग-अलग समय पर 19 लाख रुपये अकाउंट में डाले थे। रुपये लेने के बाद आरोपी ने उन्हें जल्द वीजा लगवाने का आश्वासन दिया, मगर आरोपी बार-बार फाइल लगाने की बात करता रहा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

उसने आरोपी के खिलाफ शिकायत करने की धमकी दी तो आरोपी ने उसके बेटे का पासपोर्ट वापस कर दिया और कुछ दिन बाद रुपये लौटाने का आश्वासन दिया। बाद में आरोपी ने उनके सात लाख रुपये लौटा दिए, मगर बकाया राशि दिए बगैर कार्यालय बंद कर फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

धीरेंद्र शास्त्री या जया किशोरी कौन कितना है पढ़ा-लिखा और सबसे अमीर, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *