Jalandhar News: जालंधर में लूट, बाइक सवार लुटेरों ने पहले पीटा, फिर कैश लूटकर भागे

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर (मानसी)। Jalandhar News: जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर में अभी अभी लूट हुई है। शहर के सबसे पॉश इलाके अर्बन एस्टेट फेस-2 में बाइक सवार लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। लुटेरे ने किसी हथियार से पहले वार किया, फिर लूट लिया।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

यह घटना जोमैटो डिलीवरी बॉय के साथ हुई है। जानकारी के मुताबिक लुटेरों ने डिलीवरी बॉय के सिर पर किसी चीज से वार भी किया। जिसमें उक्त युवक गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। जिसे इलाज के लिए शाम के वक्त सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

बस्ती दानिशमंदा के रहने वाले सोनू ने बताया कि वह जोमैटो में पिछले काफी समय से काम कर रहा है। सोमवार को वह ऑर्डर लेकर अर्बन एस्टेट फेस-2 जा रहा था। रास्ता पूछने के लिए वह कहीं रुका था।

5 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए

इस दौरान बाइक सवार दोनों लुटेरे आ धमके। आरोपियों ने आते पहले बहस की और फिर किसी चीज से सिर पर हमला कर दिया। वे उसकी जेब में पड़े दो दिन की कैश कलेक्शन 5 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंच गई थी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए हैं। वहीं, सिविल अस्पताल में युवक ने एमएलआर भी दर्ज करवाई है। जिसके आधार पर अब पुलिस केस दर्ज करेगी। बता दें कि शहर में पहले भी कई बार जोमैटो-स्विगी डिलीवरी बॉय के साथ लूट हो चुकी है।

धीरेंद्र शास्त्री या जया किशोरी कौन कितना है पढ़ा-लिखा और सबसे अमीर, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *