Punjab News: पंजाब के आईएएस अफसर के घर चली गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: चंडीगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि चंडीगढ़ में पंजाब के सीनियर IAS अफसर के सरकारी आवास के बाहर फायरिंग हुई है। 2009 बैच के पंजाब कैडर के एक आईएएस की चंडीगढ़ सेक्टर 24 स्थित सरकारी कोठी पर दिवाली की रात लगभग साढ़े 11 बजे गोली चलने की घटना सामने आई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। वहीं मौके पर फोरेंसिक जांच विशेषज्ञ भी पहुंचे और नमूने जांच के लिए इकट्ठे किए। जांच के दौरान पुलिस ने घर के कमरे से एक गोली भी बरामद की है। जानकारी के मुताबिक जिस वक्त यह गोली चली तब आईएएस वरिंदर कुमार शर्मा का परिवार अंदर मौजूद था।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

गोली घर की खिड़की के प्लाईबोर्ड पर लग नीचे गिर गई। देर रात पुलिस पता लगाती रही कि किस एंगल से यह गोली चलाई गई। वहीं आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। अभी तक गोली चलाने वाले की पहचान नहीं हुई है। पुलिस उसकी पहचान में जुटी है।

धीरेंद्र शास्त्री या जया किशोरी कौन कितना है पढ़ा-लिखा और सबसे अमीर, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *