Punjab News: पंजाब में भीषण हादसा, आपस में टकराई 100 से ज्यादा गाड़ियां

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में बड़ा हादसा हो गया है। पंजाब में धुंध के कारण अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर करीब 13 किलोमीटर एरिया में 100 से अधिक गाड़ियां भिड़ गई है।

इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है वहीं 6 लोग गंभीर हो गए है। मृतक युवक सरहिंद का रहने वाला बताया जा रहा है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दे कि इस हादसे में पंजाब रोडवेज की एक बस भी शामिल है। इस हादसे से सड़क पर लंबा जाम भी लग गया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

वहीं पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को एक तरफ हटवाकर यातायात शुरू कराया। बता दे कि यह हादसा अलग अलग जगह पर हुआ है। इस हादसे में कई गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए है। बताया जा रहा है कि सुबह घनी धुंध थी जिसके कारण कुछ दिख नहीं रहा था।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

घनी धुंध के कारण लुधियाना के खन्ना में एसएसपी दफ्तर से लेकर बीजा तक करीब 13 किलोमीटर एरिया में कई जगह गाड़ियां भिड़ गई। इसके बाद ग्रीनलैंड होटल के बाद हादसा हुआ, यहां भी एक दर्जन के करीब गाड़ियां भी गई। करीब 20-25 किलोमीटर के अंदर वाहनों की टक्कर हुई है।

धीरेंद्र शास्त्री या जया किशोरी कौन कितना है पढ़ा-लिखा और सबसे अमीर, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *