Firing In Punjab: पंजाब में चली ताबड़तोड़ गोलियां, युवक की मौत

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मोगा। Firing In Punjab: पंजाब में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन ऐसे मामले सामने आते रहते है यहां गोली मारकर किसी की हत्या कर दी जाती है। ऐसी ही एक खबर पंजाब के मोगा से सामने आ रही है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

खबर है कि मोगा में देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वहीं मृतक युवक की पहचान विकास जिंदल (27) पुत्र जगदीश कुमार निवासी मोगा के रूप में हुई है। जवान बेटे की खबर सुनते ही पिता का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मोगा के रतन सिनेमा के पास 2 गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था देखते हुए देखते विवाद इतना बढ़ गया कि इसमें गोलियां चलने लगी। बताया जा रहा है कि इस विवाद में करीब 15 गोलियां चली है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

इस गोलीबारी में 2 युवकों को गोली लगी जिसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही थी यहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों के बयान लेकर जांच शुरू कर दी है।

धीरेंद्र शास्त्री या जया किशोरी कौन कितना है पढ़ा-लिखा और सबसे अमीर, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *