Jalandhar News: जालंधर में बच्चा चोरी करते हुए पकड़ा चोर, लोगों ने जमकर की धुनाई

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: आज जालंधर में सुबह सुबह उस समय अफरा तफरी मच गयी जब लोगों ने एक बच्चा चोर को मौके पर ही बच्चा चोरी करते हुए पकड़ लिया। जिसके बाद उस चोर को लोगों द्वारा जमकर पीटा गया।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

बताया जा रहा है कि जालंधर में दोआबा चौक के पास बच्चा चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर को अपनी हिरासत में ले लिया है।

बच्चे की मां ने बताया कि रोज की तरफ उसका बच्चा घर के बाहर खेल रहा था इसी दौरान आरोपी आया और उसने बच्चे को उठाने की कोशिश की जिसपर बच्चे की मां ने उसको देख लिया और वह चिल्लाने लगी। जिसके बाद लोग इकठ्ठा हो गए और उन्होंने मौके पर ही चोर को काबू कर लिया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

वहीं पकड़े गए आरोपी का नाम हरप्रीत है और वह टीवी टावर के पास रहता है। उसने बताया कि वह बच्चा चोरी नहीं बल्कि साइकिल चोरी करने आया था। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *