Punjab News: निहंगों और पुलिस के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, 1 पुलिसकर्मी की मौत , कई घायल

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, सुल्तानपुर लोधी। Punjab News: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी के गुरुद्वारा अकाल बुंगा में गुरुवार सुबह पुलिस और निहंग सिंहों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई।

बताया जा रहा है कि इस फायरिंग में एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई और वहीं DSP समेत अन्य 10 घायल बताए जा रहे है। बताया जा रहा है कि यह फायरिंग ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के समीप स्थित गुरद्वारा अकाल बुंगा पर कब्जे को खाली करवाने को लेकर हुई है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि गुरुद्वारा साहिब के अंदर करीब 30 निहंग सिंह मौजूद हैं। दरअसल, कुछ दिन पहले निहंग सिंहों के एक समूह ने गुरुद्वारा साहिब पर कब्जा कर लिया था और पुलिस इस कब्जे को छुड़ाने गई थी। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है।

एसएसपी कपूरथला वत्सला गुप्ता ने बताया कि कई सालों से गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के सामने बाबा बुड्ढा दल 96 करोड़ी संत बलबीर सिंह सिंह का कब्जा चला आ रहा था, जिनकी ओर से अपने दो सेवादारों को गुरुद्वारा अकाल बुंगा में बिठाया हुआ था, जिनका नाम निरवैर सिंह और जगजीत सिंह है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

21 नवंबर सुबह साढ़े आठ बजे बाबा बुड्ढा दल के अलग हुए गुट के मुखी संत बाबा मान सिंह अपने 15-20 साथियों के साथ गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा साहिब में जबरन दाखिल हो गए और निरवैर सिंह को रस्सियों से बांध लिया और जगजीत सिंह पर हथियारों से वार असलहा, मोबाइल व पैसे छीनकर गुरुद्वारा साहिब पर कब्जा कर लिया।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *