St Soldier News: सेंट सोल्जर ने मनाया श्री गुरू तेग बहादर जी का शहीदी पर्व

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स के सभी स्कूलों में आज श्री गुरू तेग बहादर जी का शहीदी पर्व मनाया गया। इस संबंध में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान स्टाफ तथा छात्रों की ओर से श्री गुरू तेग बहादर जी की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए और छात्रों ने अरदास करते हुए गुरु साहिब को नमन किया।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इसके इलावा छात्रों की ओर से शब्द-कीर्तन के द्वारा समूह संगत को निहाल किया गया। इस अवसर पर वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों को गुरू साहिब के जीवन के बारे में संक्षिप्त जानकारी देते हुए बताया कि गुरू तेग बहादर जी सिंखों के नौवें गुरू थे। उनका बचपन का नाम त्याग मल था। वह बहुत बहादुर ओर तलवार चलाने में बहुत माहिर थे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

करतारपुर की जंग में वह मुगल सेना के विरुद्ध बहुत बहादुरी से लड़े, जिस के बाद उनका नाम तेग बहादर पड़ा। उन्होंने हिंदू धर्म की रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान दे दिया। उस समय के मुगल शासक औरंगजेब के आदेश पर 24 नवंबर 1675 में दिल्ली के चांदनी चौक में उन्हें शहीद कर दिया गया था।

इसी लिए उन्हें ‘हिंद की चादर’ के नाम से भी जाता है। चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने समूह छात्रों को गुरू जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके के दर्शाए रास्ते पर चलने ओर उनके उपदेशों को आपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर स्कूल का समूह स्टाफ उपस्थित रहा।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *