Jalandhar News: जालंधर में पकड़ा गया गैंगस्टर, मां-बेटी की हत्या का है मुख्य आरोपी

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब में पुलिस द्वारा अपराध को खत्म करने के लिए मुहीम चलाई जा रही है। इसी के तहत आज पंजाब के जिला जालंधर में काउंटर इंटेलिजेंस पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर में पिछले माह मां-बेटी की हत्या कर दी थी। इसी के तहत आज पुलिस ने जालंधर में कार्रवाई की है। पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पकड़ने में बड़ा सफलता हासिल की है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के अनवर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर करणजीत सिंह जस्सा हप्पोवाल को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि जस्सा हप्पोवाल पर पंजाब के अलग अलग थानों में कुल 6 मामले दर्ज है।

दामाद ने करवाई हत्या

इस गिरफ्तारी की पुष्टि डीजीपी गौरव यादव द्वारा की गईं है। बता दे कि गैंगस्टर करणजीत सिंह जस्सा हप्पोवाल मकसूदां में मां बेटी की हत्या का मुख्य आरोपी है। बताया जा रहा है कि यह हत्या यह वारदात अमेरिका में रह रहे दामाद जस्सा ने करवाई थी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

इसके लिए दामाद ने काउंटर इंटेलिजेंस द्वारा पकड़े गए गैंगस्टर जस्सा को हायर किया था। क्योंकि दामाद जस्सा पत्नी प्रीति के चरित्र पर शक करता था। इसलिए उसने प्रीति को मरवाने के लिए सुपारी दी थी। पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान जस्सा से दो पिस्टल व 8 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

नीटू शटरांवाला ने रो- रोकर सुनाई अपनी गरीबी की कहानी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *