Punjab News: पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री का अलर्ट, मौसम बदल रहा है, बीमारी को लेकर रहें सतर्क

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Health and Family Welfare Minister Dr. Balbir Singh
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 499 शब्द|📅 01 Dec 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मौसम की तबदीली के कारण आने वाले दिनों में होने वाली साँस सम्बन्धी बीमारियों के मद्देनज़र स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री पंजाब डा. बलबीर सिंह ने शुक्रवार को राज्य में स्थिति का जायज़ा लिया और इन बीमारियों की रोकथाम पर काबू पाने के लिए उठाये जाने वाले कदमों की सूची सुझायी।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

उन्होंने राज्य के स्वास्थ्य विभाग को इनफ्लूएंजा जैसी बीमारियों ( आई. एल. आई.) के आगे फैलाव को रोकने और कंट्रोल करने के लिए एक विस्तृत एडवाइजरी जारी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी सिविल सर्जनों को हरेक अस्पताल के आउट पेशेंट विभाग ( ओ. पी. डी.) में फ्लू कार्नर स्थापित करने के साथ-साथ इन कार्नरों में शिक्षित और अनुभवी पैरा- मैडीकल स्टाफ की तैनाती को यकीनी बनाने और लक्षणों की गंभीरता के आधार पर सुझायी आई. एल. आई. अनुसार मरीज़ों का इलाज करने के भी निर्देश दिए।

लॉजिस्टिकस और आक्सीजन सप्लाई

सभी अस्पतालों को उचित लॉजिस्टिकस और आक्सीजन सप्लाई के साथ आइसोलेशन वार्ड स्थापित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने छूत वाली इस गंभीर बीमारी को फैलने से रोकने के लिए आई. एल. आई. वाले लोगों के लिए साँस सम्बन्धी एहतियातों के बारे जागरूकता पैदा करने की ज़रूरत पर भी ज़ोर दिया।

डा. बलबीर सिंह ने बताया कि इनफ्लूएंजा ए एचएन1/ एच3एन2 पंजाब में महामारी रोग एक्ट के अधीन एक नोटीफाईड बीमारी है और इस सम्बन्धी पहले ही नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। उन्होंने यह भी हिदायत की कि यह नोटिफिकेशन राज्य के सभी सरकारी और प्राईवेट अस्पतालों को भेज कर सभी शक्की और पुष्टि किये मामलों की रिपोर्ट दी जाये।

ज़रुरी टैस्ट किये जाएँ

उन्होंने आगे कहा, “यह यकीनी बनाया जाना चाहिए कि मैडीकल संस्थाओं में आने वाले सभी आई. एल. आई. मरीज़ों को श्रेणीबद्ध किया गया है और यदि वह कोविड नेगेटिव हैं और उसमें स्वाईन फ्लू (एच1एन1) के लक्षण हैं तो उस मरीज़ को अलग रखकर इलाज किया जाये और ज़रुरी टैस्ट किये जाएँ।

राज्य के लोगों को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सहूलतें यकीनी बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की वचनबद्धता को दोहराते हुये मंत्री ने भरोसा दिया कि विभाग के पास दवाओं का उपयुक्त स्टाक मौजूद है और हम किसी भी असुखद स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

डा. बलबीर सिंह ने लोगों को सावधानियों अपना कर मौसमी बीमारियों से बचने के लिए प्रेरित किया। आई. एल. आई. के मरीज़, आई. एल. आई. के मरीज़ों के साथ काम करने वाले स्वास्थ्य स्टाफ, ऐसे मरीज़ों के संपर्क में आने वाले लोग या रिश्तेदार, इम्यूनो- कम्प्रोमाईज़ड व्यक्ति, बच्चों, बुज़ुर्गों और गर्भवती औरतों को मास्क पहनने चाहिए।

उन्होंने कहा कि नियमित तौर पर अपने हाथों को साबुन के साथ धोना चाहिए और भीड़ वाले स्थानों से दूर रहना चाहिए। आई. एल. आई. के लक्षणों वाले लोगों को नज़दीकी मैडीकल संस्था के साथ संपर्क करना चाहिये।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *