Punjab News: पंजाब के GST चोरों की खैर नहीं, वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बनाया ये प्लान

Daily Samvad
4 Min Read
Harpal-Singh-Cheema
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 578 शब्द|📅 01 Dec 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने कहा है कि जीएसटी चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। उन्होंने कहा कि जीएसटी चोरों को कतई नहीं माफ किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब वस्तु और सेवा कर (संशोधन) बिल, 2023 के द्वारा पंजाब जी. एस. टी एक्ट, 2017 में संशोधनों का उद्देश्य कारोबार करने में आसानी और कर प्रणाली को सरल बनाना है। इसके साथ साथ टैक्स चोरी रोकना और टैक्स चोरों को कठोर सजा दिलाना है।

छोटे कारोबारियों को मिलेगा फायदा

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि इन संशोधनों ने कम्पोजीशन करदाताओं को इलेक्ट्रानिक कामर्स आपरेटरें के द्वारा वस्तुओं की सप्लाई करने के योग्य बनाया है जिससे छोटे करदाता ई- कामर्स आपरेटरों के द्वारा अपनी वस्तुओं की सप्लाई कर सकेंगे जिसके नतीजे के तौर पर बाज़ार में उनकी पहुँच में विस्तार होगा।

ऑनलाइन रिटेल प्लेटफार्म

उन्होंने कहा कि पहले कम्पोजीशन करदाता ऑनलाइन प्लेटफार्म के द्वारा अपने सामान की सप्लाई नहीं कर सकते थे। वित्त मंत्री ने कहा कि ई-कामर्स आपरेटरों के द्वारा वस्तुओं की सप्लाई करने वाले सप्लायरों की रजिस्ट्रेशन के लिए थ्रैशहोलड सीमा तक लाज़िमी रजिस्ट्रेशन की शर्त हटा दी गई है।

जिससे छोटे करदाताओं को समर्थ बनाया जा सकेगा जो पहले ऑनलाइन रिटेल प्लेटफार्मों तक पहुँच से वंचित रह गए थे, जिससे वह बड़े बाज़ार और बड़े खपतकारों की बड़ी संख्या तक अपनी पहुँच बना सकें।

अपील करने के लिए मंच मिलेगा

गुडज़ एंड सर्विसेज़ टैक्स ऐपीलेट ट्रिब्यूनल के राज्य बैंचों का गठन का जिक्र करते हुये वित्त मंत्री चीमा ने कहा कि इससे करदाताओं से अपील करने के लिए मंच मिलेगा और उच्च अदालतों में मामलों का बोझ घटेगा। उन्होंने कहा कि राज्य ने करदाताओं की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए 02 राज्य बैंचों स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है, जिससे करदाताओं को समय पर न्याय और वित्तीय राहत मिलेगी।

गलत जानकारी पर कार्रवाई

वित्त मंत्री ने कहा कि कुछ अपराधों जैसे कि सबूतों को नष्ट करना, कोई भी जानकारी देने में असफलता/ गलत जानकारी देना आदि को अपराधों की सूची में से हटाया गया है, और बिना चालान जारी की वस्तुओं या सेवाओं की सप्लाई करने से सम्बन्धित अपराधों को छोड़ कर दूसरे अपराधों के लिए मुकदमा चलाने के लिए मुद्रा सीमा को एक करोड़ रुपए से बढ़ा कर दो करोड़ रुपए कर दिया गया है।

अपराधों की गंभीरता को तर्कसंगत बनाना है

उन्होंने कहा कि इस उपाय का उद्देश्य करदाताओं में विश्वास को बढ़ाना और अपराधों की गंभीरता को तर्कसंगत बनाना है। राज्य के लिए और ज्यादा राजस्व स्रोत मुहैया करवाने के उद्देश्य के साथ ऑनलाइन मनी गेमिंग के साथ सम्बन्धित प्रस्तावों के बारे बताते हुये पंजाब के वित्त मंत्री ने कहा कि इससे राज्य सरकार ऑनलाइन मनी गेमिंग पर टैक्स लगा सकेगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन मनी गेमिंग के सप्लायरों की लाज़िमी रजिस्ट्रेशन से राज्य के राजस्व में और विस्तार होगा। राज्य को आर्थिक पक्ष से मज़बूत करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि कर प्रणाली को और पारदर्शी और आसान बना कर ईमानदार टैक्सदाताओं के हितों की रक्षा की जायेगी और साथ ही राज्य के लोगों की भलाई के लिए राजस्व में विस्तार किया जायेगा।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *