Loot In Bank: बदमाशों ने दिनदहाड़े पंजाब नेशनल बैंक पर बोला धावा, लूटे 18.85 करोड़ रुपये

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 314 शब्द|📅 01 Dec 2023

डेली संवाद, मणिपुर। Loot In Bank: मणिपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि मणिपुर के उखरुल में पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) से बड़ी लूट हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मणिपुर के उखरुल में पंजाब नेशनल बैंक की ब्रांच से 18.85 करोड़ रुपये की लूट हुई है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

बताया जा रहा है कि इस लूट को हथियारबंद अज्ञात लुटेरों ने इस वारादत को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि हथियारबंद लुटेरों ने मुंह पर मास्‍क लगाया हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच करना शुरू कर दी है। मणिपुर के उखरुल जिले में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक की एक शाखा से नकाबपोश हथियारबंद लुटेरों ने 18.85 करोड़ रुपये नकद लूट लिए।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी है। पंजाब नेशनल बैंक की यह शाखा उखरुल जिले के लिए ‘करेंसी चेस्ट’ है, जहां भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से बैंकों और एटीएम के लिए नकदी का भंडारण किया जाता है। बताया जा रहा है कि लूटेरे हथियारों से लैस थे उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को अपने कब्जे में लिया और बैंक के कर्मचारियों को धमका कर तिजोरी से रकम लूट ली।

कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों को बैंक के शौचालय में किया बंद

बताया जा रहा है कि कुछ लुटेरे वर्दी में थे। उन्होंने कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों को बैंक के शौचालय के अंदर बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने तिजोरी खोल वहां से सारे पैसे लूट लिए। वहीं जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस CCTV के आधार पर लूटेरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

नीटू शटरांवाला ने रो- रोकर सुनाई अपनी गरीबी की कहानी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *