Punjab News: 2 दिसंबर से नए रेट के मुताबिक चलेगी पंजाब की सभी सहकारी और निजी चीनी मिलें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 420 शब्द|📅 01 Dec 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: गन्ना काश्तकारों को देश भर में से सबसे अधिक स्टेट ऐग्रीड प्राइस (एस.ए.पी) मुहैया करने के रुझान को जारी रखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को गन्ने के एस. ए. पी. में 11 रुपए की वृद्धि का ऐलान किया, जिससे किसानों को अपनी उपज का मूल्य 391 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा।

यहाँ जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में 11 रुपए को शुभ शगुन माना जाता है, इसलिए हमारी सरकार ने किसानों को यह तोहफ़ा देने का फ़ैसला किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब देश भर में से गन्ने का सबसे अधिक मूल्य दे रहा है, जिससे किसानों को काफी लाभ मिल रहा है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्होंने किसानों के साथ हाल ही में हुई मीटिंग में वायदा किया था कि पंजाब गन्ने की कीमत में देश भर में से अग्रणी रहेगा और आज यह वायदा पूरा हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गन्ना काश्तकारों को मूल्य देने में हमेशा पहले नंबर पर रही है और अब भी यह रुझान जारी रहेगा।

अब तक हरियाणा का अधिक था

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अब तक 380 रुपए प्रति क्विंटल एस. ए. पी. दे रही थी, जो हरियाणा की तरफ से हाल ही में 386 रुपए प्रति क्विंटल भाव देने के ऐलान तक सबसे अधिक थी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने अब इस कीमत को बढ़ाने का फ़ैसला किया है, जिससे पंजाब के किसानों को बेहद लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार किसानों, व्यापारियों, पिछड़े वर्गों, मुलाजिमों समेत समाज के सभी वर्गों की भलाई के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में समाज के अन्य वर्गों के लिए भी अच्छी खबरें आऐंगी जिससे ‘रंगला पंजाब’ बनाने के सपने को साकार किया जा सके।

2 दिसंबर से नए रेट के मुताबिक चलेंगी चीनी मिलें

भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार लोगों की भलाई के लिए लोगों के पैसे का तर्कसंगत प्रयोग यकीनी बना रही है और पंजाब में कई जनहितैषी और विकास प्रमुख नीतियाँ लागू की जा रही हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कल 2 दिसंबर से पंजाब की सभी सहकारी और निजी चीनी मिलें नए रेट के मुताबिक चलेंगी जिससे किसानों को पहले दिन से लाभ यकीनी बन सके।

नीटू शटरांवाला ने रो- रोकर सुनाई अपनी गरीबी की कहानी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *