Punjab News: पंचायत विभाग ने 53 एकड़ पंचायती ज़मीन नाजायज़ कब्ज़े से करवाई मुक्त

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 447 शब्द|📅 01 Dec 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने आज यहां बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की वचनबद्धता के अनुसार ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग ने अब तक राज्य में करीब 12000 एकड़ पंचायती ज़मीन को अवैध कब्ज़े से मुक्त करवाया है।

Punjab News: पंचायत विभाग ने 53 एकड़ पंचायती ज़मीन नाजायज़ कब्ज़े से करवाई मुक्त

डेरा बस्सी ब्लॉक के गांव भगवासी में आज बाद दोपहर 53 एकड़ पंचायती ज़मीन को विभाग के आधिकारियों द्वारा नाजायज़ कब्ज़े से मुक्त करवाने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते ग्रामीण विकास पर पंचायत मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि नाजायज़ कब्ज़े विरुद्ध मुहिम आने वाले दिनों में भी निरंतर जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

उन्होंने बताया कि इस गांव में कुल 64 एकड़ पंचायती ज़मीन कब्ज़े अधीन थी परन्तु क्योंकि पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने कुल 64 में से 11 एकड़ ज़मीन पर फि़लहाल स्टे लगा दी है, इस लिए आज बाकाया 53 एकड़ ज़मीन विभाग द्वारा अपने कब्ज़े में ले ली गई है।

पंचायती ज़मीनों के राजस्व में 50 करोड़ रुपए का हुआ विस्तार

नाजायज़ कब्ज़े के विरुद्ध शुरु इस मुहिम को सफल बनाने के लिए विभाग के आधिकारियों की प्रशंसा करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अब तक करीब 12000 एकड़ ज़मीन कब्ज़े से मुक्त करवाई जा चुकी है, जिससे पंचायती ज़मीनों के राजस्व में 50 करोड़ रुपए का विस्तार हुआ है क्योंकि कब्ज़ा-मुक्त करवाई गई ज़मीनें आगे गांव के निवासियों को चकोते पर कृषि के लिए दीं गई हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

स. भुल्लर ने बताया कि आज खाली करवाई गई पंचायती ज़मीन की कीमत 40 से 45 करोड़ रुपए है क्योंकि यह औद्योगिक ज़ोन में आती है। कैबिनेट मंत्री ने पंचायती ज़मीनों से संबंधित मामलों का निपटारा करने वाले विभागीय आधिकारियों को हिदायत की कि वह मामलों का जल्दी से जल्दी निपटारा करें ताकि ज़मीन वापस ली जा सके और यह पंचायतों के लिए आय का स्रोत बन सके।

पंचायती ज़मीनों से कब्ज़ा छोड़ दे

उन्होंने राज्यभर में वह पंचायती ज़मीनें जो अभी भी अवैध कब्ज़े अधीन हैं, के काबजक़ारों से अपील की कि वह पंजाब को स्व- वनिर्भर राज्य बनाने और इसके राजस्व में विस्तार करने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों में मदद करने के लिए स्व-इच्छा से पंचायती ज़मीनों से कब्ज़ा छोड़ दे।

इस मौके उपस्थित आधिकारियों में संयुक्त डायरैक्टर (शामलात सैल) जगविंदरजीत सिंह संधू, एस.पी (देहाती) मनप्रीत सिंह, ए.एस.पी डेरा बस्सी मिस दर्पन आहलूवालीया, तहसीलदार डेरा बस्सी कुलदीप सिंह, ज़िला विकास एवं पंचायत अधिकारी अमरिंदरपाल सिंह चौहान और बी.डी.पी.ओ ब्लाक डेरा बस्सी रवनीत कौर मौजूद थे।

नीटू शटरांवाला ने रो- रोकर सुनाई अपनी गरीबी की कहानी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *