डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: बीते दिन वीरवार को पंजाब के अलग अलग जिलों में लगातार हुई जिसके कारण दिन के तापमान में 6.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं इसे देखते हुए मौसम विभाग ने शुक्रवार को येलो अलर्ट जारी किया है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
इसके चलते पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है। हालांकि इस दौरान मौसम शुल्क रहेगा। रात के तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। पंजाब में बारिश के कारण तापमान ने गिरावट दर्ज की गई है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, मोहाली में 39.5 मिमी, रोपड़ में 45.5 मिमी, एसबीएस नगर में 21.5 मिमी, जालंधर में 5.5, फिरोजपुर में 0.5, लुधियाना में 8.0 और पटियाला में 6.0 मिमी बारिश हुई जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है।
AQI में हुआ सुधार
बारिश से राज्य की हवा साफ हो गई है और वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार हुआ है। बुधवार को बठिंडा का AQI 216 था, जबकि गुरुवार को 203 दर्ज किया गया। इसी तरह, जालंधर की संख्या 208 से घटकर 165, खन्ना की 231 से घटकर 110, मंडी गोबिंदगढ़ की 204 से घटकर 82, अमृतसर की 198 से घटकर 167 और पटियाला की 133 से घटकर 153 रह गई है।