Crime News: भाजपा नेता की पत्नी ने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर कर डाला बड़ा कांड

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 287 शब्द|📅 02 Dec 2023

डेली संवाद, कानपुर (सूर्या प्रताप सिंह)। Crime News: भाजपा नेता को उसकी ही पत्नी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मार डाला। फिर इस हत्या को आत्महत्या में दिखाने के लिए सल्फास खाने का ड्रामा किया। आखिर पुलिस ने जांच में भाजपा नेता की पत्नी की पोल खोल दी। पत्नी और उसके ब्वॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर का है। कानपुर में BJP नेता मुकेश नारंग की हत्या उनकी पत्नी ने की थी। इसमें ब्वॉयफ्रेंड ने उसका साथ दिया। 8 दिन की छानबीन के बाद सामने आया कि पहले पत्नी ने मुकेश की चाय में नींद की गोलियां मिलाईं। फिर ब्वॉयफ्रेंड को घर बुला लिया। इसके बाद पत्नी ने मुकेश के पैर पकड़े, जबकि ब्वॉयफ्रेंड ने उनका गला घोंट दिया।

हत्या के बाद पत्नी अपने ननद के घर चली गई

पुलिस के मुताबिक ये सब कुछ आत्महत्या लगे, इसलिए मुकेश के मुंह में जहर डाल दिया। साथ ही लाश के पास सल्फास की गोलियां रख दीं। इसके बाद पत्नी दिव्या ननद के घर चली गई। सुबह होने पर घर वापस आकर उसने मुकेश के सुसाइड करने का ड्रामा किया।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

हालांकि, मुकेश के घरवालों ने दिव्या पर हत्या का आरोप लगाया था। साथ ही पुलिस को पत्नी दिव्या और उसके प्रेमी संजय पाल की अश्लील तस्वीरें सौंपी थीं। इसके बाद पुलिस प्रेमी के मोबाइल की लोकेशन से दोनों तक पहुंच गई। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो दोनों ने जुर्म कबूल लिया। मामला कानपुर के गोविंदनगर के ब्लॉक-5 का है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *