Fraud Travel Agent: जालंधर में World Vise Visa के मालिक ने ठगे 11 लाख, ट्रेवल एजेंट मनवीर सिंह गिफ्तार

Daily Samvad
4 Min Read
Fraud Travel Agent
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 488 शब्द|📅 02 Dec 2023

डेली संवाद, जालंधर। Fraud Travel Agent: जैसे जैसे विदेश जाने का चलन बढ़ता जा रहा है। वैसे वैसे ही विदेश भेजने के नाम पर एजेंटो द्वारा ठगी के मामले भी बढ़ते जा रहे है। आज के समय में हर घर का एक आदमी विदेश जाकर बसा हुआ है। कई बार विदेश जाने के चाहवान वालों के साथ एजेंटो द्वारा ठगी कर ली जाती है।

बता दे कि विदेश भेजने के नाम पर लगातार फ्रॉड के मामले बढ़ते जा रहे है। फ्रॉड ट्रेवल एजेंट विदेश भेजने के नाम पर लोगों से लाखों रुपए ठग लिए जाते है। ताजा मामला पंजाब के जिला जालंधर से सामने आ रहा है। खबर है कि जालंधर के बस स्टैंड पर स्थित वर्ल्ड वाइज वीजा को लेकर सामने आ रहा है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

मिली जानकारी के मुताबिक वर्ल्ड वाइज वीजा के मालिक ने व्यक्ति से विदेश भेजने के नाम पर 11 लाख रुपए की ठगी कर ली है। जिसके मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं ठगी करने वाले आरोपी का नाम मनवीर सिंह बताया जा रहा है जोकि बाबा दीप सिंह नगर का रहने वाला है।

शिकायतकर्ता का नाम का हरमेश कुमार है जोकि संतोखपूरा का रहने वाला है। हरमेश कुमार ने बताया कि वह न्यूजीलैंड जाना चाहता था और उसके लिए वह कलर्ड वाइज वीजा के मालिक मनवीर सिंह से मिला और उसने पीड़ित से इसके लिए 10 लाख रुपए मांगे और कहा कि 45 दिन के अंदर वीजा लगवा देगा।

पैसे लेने के बाद फोन उठाना किया बंद

जिसके बाद पीड़ित ने फर्जी एजेंट से न्यूजीलैंड की फाइल लगा उसको 10 लाख रुपए दे दिए। उसने आरोपी को 3 लाख रुपए आकउंट में और 7 लाख रुपए कैश दिए। पैसे लेने के बाद आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया। लगातार फोन करने के बाद उसने एक बार फोन उठाया और कहा की आपका वीजा आ गया है और आपको अब फ्लाइट की टिकट करवानी होगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

जिसके बाद पीड़ित हरमेश कुमार ने 1.10 लाख रुपए की फ्लाइट टिकट करवा ली लेकिन जिस दिन उसको न्यूजीलैंड जाना था तब फर्जी एजेंट ने फ़ोन कर कहा कि कोई दिक्कत हो गई जिसके कारण उसकी टिकट कैंसिल हो गई है। जिसके बाद उसने फोन उठाना बंद कर दिया। बाद में हरमेश को पता चला कि एजेंट ने उसे जो वीजा दिया था वह नकली है।

जिसके बाद उसने आरोपी से अपने पैसे वापिस मांगे और फिर आरोपी ने पीड़ित को 3.40 लाख के दो चेक और एक 70 हजार का चेक दिया लेकिन जब वह चेक बैंक में लेकर गया तो चेक बाउंस हो गया। जिसके बाद पीड़ित ने आरोपी को काबू को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच करना शुरू कर दी है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *