Giorgia Meloni: इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ शेयर की सेल्फी, कहा-‘Good Friend’

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 242 शब्द|📅 02 Dec 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Giorgia Meloni: इटली के प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ सेल्फी शेयर करते हुए दोनों को अच्छा दोस्त बताया। सोशल मीडिया पोस्ट में एक दिलचस्प हैशटैग “Melodi” का भी इस्तेमाल किया गया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है। इसे यूजर्स काफी पसंद भी कर रहे हैं। इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने अपने भारतीय समकक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक सेल्फी साझा की है। इस सेल्फी को पीएम मेलोनी ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

उन्होंने फोटो को शेयर करते हुए हैशटैग #Melodi का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कैप्शन में यह भी लिखा, ”COP28 में अच्छे दोस्त।” सेल्फी में दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। जैसे ही ये सेल्फी पीएम मेलोनी ने शेयर की, ये वायरल हो गई। इस पर बड़ी संख्या में यूजर्स कमेंट कर रहे हैं।

COP28 समिट के मौके पर पीएम मोदी से की मुलाकात

आपको बता दें कि इटली के पीएम मेलोनी ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में आयोजित वर्ल्ड क्लाइमेट एक्शन समिट (COP28 समिट) के मौके पर पीएम मोदी से मुलाकात की है। इससे पहले, पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर मेलोनी के साथ एक तस्वीर साझा की थी।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *